Sushmita Sen: काम करने की आजादी देते हैं राम माधवानी, सुष्मिता ने आर्या 3 के निर्देशक की तारीफ में पढ़े कसीदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखते ही धमाल मचा दिया था। राम माधवानी निर्देशित सीरीज 'आर्या' ओटीटी के लिए उनका पहला प्रोजेक्ट था, जिसे फैंस ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में सुष्मिता सेन का धमाकेदार अंदाज देखकर फैंस के होश उड़ गए थे। सीरीज के दो धमाकेदार सीजन के बाद अब अभिनेत्री इसके तीसरे सीजन के साथ लौट रही हैं। पिछले दो सीजन की तरह ही इस बार भी दर्शकों को सुष्मिता और निर्देशक राम माधवानी की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती दिखाई देगी। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल जरूर होगा कि सुष्मिता और राम माधवानी के बीच बॉन्ड कैसा है। ज्यादा सोचिए मत क्योंकि सुष्मिता ने खुद ही आपके इस सवाल का जवाब दे दिया है।
सुष्मिता सेन का राम माधवानी के साथ रिश्ता काफी पुराना रहा है। यह जोड़ी पहले ही 'आर्या' के दो सीजन में साथ काम कर चुकी है और अब इसका तीसरा सीजन लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में सुष्मिता सेन ने एक इंटरव्यू में राम माधवानी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए किया कि कैसे निर्देशक ने उन्हें पर्दे पर खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के लिए जगह दी है।
Tiger Shroff: बिग बी जैसे बनना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन संग काम करने पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया
सुष्मिता सेन ने निर्देशक के साथ काम करने के बारे में खुलास करते हुए कहा, 'अगर हम देखें तो नॉर्मल स्थिति में जब आप पर्दे पर किसी तरह के नुकसान को दर्शाते हैं, तो यही उम्मीद की जाती है कि आप या तो रोएंगे, या कम से कम गम में दिखाई देंगे। हालांकि, जब राम माधवानी जैसे किसी व्यक्ति के साथ काम करते हैं वह आपको खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी देते हैं।'
'आर्या 3' के बारे में बात करें तो आर्या सरीन उर्फ सुष्मिता सेन सीजन 3 में शहर की नई डॉन के रूप में सिंहासन संभालती नजर आती हैं। सीजन एक के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड का नामांकन प्राप्त करने के बाद और दूसरे सीजन से दर्शकों का दिल जीतने के बाद सभी इसके तीसरे सीजन के लिए उत्सुक हैं। फैंस की पसंदीदा फ्रेंचाइजी नई चुनौतियों, नए दुश्मनों और नई महत्वाकांक्षाओं के साथ अपने तीसरे सीजन के साथ लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'आर्या 3', 3 नवंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Sanya Malhotra: एटली संग एक बार फिर धूम मचाने को तैयार सान्या मल्होत्रा, वरुण धवन की 'वीडी18' में आएंगी नजर