ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोमन से अफेयर की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी में रोमन का हाथ थामे एक साथ आना हो या फिर घर पर दिवाली सेलिब्रेट करते हुए रोमन और बेटियों के साथ तस्वीरें पोस्ट करना हो। सुष्मिता हाल में सभी कुछ खुलेआम करती हुई नजर आईं। वहीं अब ऐसी खबरें आई कि सुष्मिता रोमन के साथ जल्द शादी कर सकती हैं। इस मामले में सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप उनका जवाब खुद ही समझ सकते हैं।
15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन, शादी पर कही ऐसी बात टूट सकता है फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में सुष्मिता एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ सुष्मिता ने एक कैप्शन भी लिखा है। सुष्मिता ने लिखा - 'जब दुनिया कयास लगाती है तो मैं ट्रेन होती हूं। यह सब गॉसिप बेकार है। अभी शादी का इरादा नहीं है। जिंदगी का अभी रोमांस चल रहा है। जो भी कहना था कह चुकी हूं। अपना सच बता रही हूं। सभी को ढेर सारा प्यार।'
“While the world speculates, I train. Speak of these #rings & this #commitment , and I am game!!😉All other #gossips can die in vain” 👊😄 #notgettingmarried (yet) 😉 ‘Rohman’cing life ABSOLUTELY!!!😄❤️😍♾💃🏻 #enoughsaid #sharing #mytruth I love you guys beyond!!!!😍💃🏻 mmuuuaaah! pic.twitter.com/yDgnLglRQ6
सुष्मिता के इस जवाब से ऐसा लग रहा है कि वह अभी अपने इस रिश्ते को कुछ वक्त और देना चाहती हैं। हालांकि डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक सुष्मिता और रोमन अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने यानी कि शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। सुष्मिता और रोमन बीते कुछ वक्त से एक साथ समय बिताते हुए कई बार देखे गए हैं और तभी से दोनों के अफेयर और अब शादी की खबरें जोरों पर हैं।
दिवाली सेलिब्रेट करते हुए सुष्मिता की रोमन के साथ काफी करीब बैठे हुए तस्वीरें सामने आई थीं। इस तस्वीर में उनकी दोनों बेटियां भी नजर आ रही थीं। इन दोनों में उम्र का फासला अधिक है। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोमन 27 के। यानी कि दोनों के बीच 15 साल का अंतराल है। सुष्मिता और रोमन के रिश्ते पर उस वक्त मुहर लगी थी जब सुष्मिता ने ताज महल का दीदार करने गई थीं। सुष्मिता ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए 'लव ऑफ लाइफ' का कैप्शन दिया था।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
रोमन पेशे से मॉडल हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। सुष्मिता का रोमन से पहले कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। इन अफेयर्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रणदीप हुड्डा का नाम रहा। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था।