फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 फिल्मों को देख बेकाबू हुआ था सेंसर बोर्ड, लगा था अश्लीलता फैलाने का आरोप

Sun, 11 Nov 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
These 5 films banned by censor board due to bold scenes
bollywood
किसी भी फिल्म को रिलीज करने से पहले सबसे बड़ा काम होता है उसे सेंसर बोर्ड से पास करवाना। कई बार ऐसा होता है फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड इसे तुरंत हरी झंडी दे देता है तो कई बार फिल्मों में लगने वाले कट इस बात का प्रमाण होते हैं कि हमारी ऑडियन्स फिल्म से कुछ अच्छा उम्मीद करती है। वहीं कई फिल्में ऐसी भी होती हैं जो दर्शकों की पहुंच से जान-बूझ कर दूर रखी जाती हैं और ये काम करता है सेंसर बोर्ड। जीहां कई बार फिल्म मेकर्स फिल्मों के माध्यम से कुछ ऐसा परोस देता है जिसे सेंसर बोर्ड कतई पास नहीं कर सकता। हालांकि बाद में दर्शकों तक अपनी फिल्म पहुंचाने के लिए मेकर्स इसे Youtube पर रिलीज कर देता है। आइए आज बात करते हैं उन्हीं में से 5 फिल्मों की।
These 5 films banned by censor board due to bold scenes
कामसूत्र 3डी - फोटो : file photo
कामसूत्र 3डी
फिल्म 2013 में रिलीज होनी थी और इसे रुपेश पॉल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म कामसूत्र 3डी में कामुक दृश्य की भरमार होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने इस पर बैन लगा दिया था। फिल्म में काफी उत्तेजक सीन थे। सेंसर बोर्ड के अनुसार ये फिल्म अश्लील और अनैतिक थी। ये फिल्म भी यूट्यूब तक ही सिमट कर रह गई।
These 5 films banned by censor board due to bold scenes
अनफ्रीडम - फोटो : screengrab from movie
अनफ्रीडम
बॉलीवुड भले ही समलैंगिकता पर आधारित फिल्में बनाता रहा हो, लेकिन सेंसर ने हर फिल्म को तवज्जोह नहीं दी। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर इसलिए रोक लगा रखी है क्योंकि यह फिल्म दो लड़कियों के संबंधो पर आधारित फिल्म है। फिल्म में इतने संवेदनशील सीन्स हैं कि यह परिवार में बैठकर नहीं देखी जा सकती। लेकिन आप इस फिल्म को यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। इस फिल्म को राज अमित कुमार ने डायरेक्ट किया था। 2014 में बनीं अनफ्रीडम को भारत में बैन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 films banned by censor board due to bold scenes
urf professor - फोटो : file photo
ऊर्फ प्रोफेसर
पंकज आडवाणी की ऊर्फ प्रोफेसर भी अपने वल्गर कंटेट और खराब लैंग्वेज की वजह से बैन हो चुकी है। फिल्म में मनोज पावहा, अंतरा माली और शर्मन जोशी ने काम किया था। फिल्म साल 2001 में रिलीज होनी थी।
विज्ञापन
These 5 films banned by censor board due to bold scenes
sins - फोटो : screengrab from movie
सिन्स
ये फिल्म केरला के एक क्रिस्चियन प्रीस्ट के ऊपर थी जिसे एक औरत से प्यार हो जाता है। फिल्म में कई जगह न्यूड सीन्स भी फिल्माएं गए थे। इस फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर ईसाई धर्म में काफी बवाल हुआ था और सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज ना करने का फैसला लिया। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर देख सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed