ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन की दुनिया में दोबारा प्यार की एंट्री हो गई है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सुष्मिता का नया पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है। बीते कुछ दिनों से सुष्मिता को मॉडल रोहमन शॉल के साथ कई बार देखा गया। इन दोनों की एक साथ कई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। वहीं अब सुष्मिता ने अपने इसी करीबी दोस्त के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसका कैप्शन इन दोनों के रिश्ते की गवाही दे रहा है।
15 साल छोटे इस लड़के को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन, पोस्ट कर खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता सेन की जिंदगी खुली किताब की तरह है। वह बीते कुछ वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर जरूर हैं लेकिन लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले नवरात्रि के दौरान धुनुची डांस खूब वायरल हुआ था तो वहीं अब उनकी रोमन के साथ नजदीकियां सुर्खियों में हैं। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर ताज महल के बाहर फोटो खिंचवाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने 'लव ऑफ लाइफ' का कैप्शन दिया है।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता का यह कैप्शन कही न कही उनके और रोमन के रिश्ते को लेकर भी इशारा कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में हुए मुंबई फैशन वीक में भी सुष्मिता अपनी दोनों बच्चियों और रोमन के साथ बैठी हुई नजर आई थीं। रोमन सुष्मिता की बेटियों के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। सुष्मिता को रोमन के साथ एयरपोर्ट पर भी देखा गया था जिससे इस बात को और भी जोर मिला। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोहमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र का फासला 15 साल का है।
सुष्मिता सेन सिंगल मदर है और अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती हैं। वैसे तो सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई लोग आए लेकिन शादी न हो सकी। सुष्मिता सेन का नाम ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।
इनके अलावा सुष्मिता सेन का अफेयर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ भी रहा। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था। फिलहाल सुष्मिता और रोहमन के रिश्ते का सच क्या है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इनता जरूर है कि सुष्मिता के फैंस खुश जरूर हैं।