मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय कहानी, पटकथा, संवाद और गीत लेखकों की संस्था स्क्रीन राइटर्स असोसिएशन (एसडब्लूए) के चुनावों में इसके अधिकतर पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। असोसिएशन के चुनाव 9 जुलाई को होने थे लेकिन मतदान से पहले ही इन निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों के नामों का एलान हो गया है। जानकारी के मुताबिक, नई कार्यकारिणी के लिए प्रीति ममगैन को अध्यक्ष और जमां हबीब को महासचिव चुना गया है।
SWA: निर्विरोध चुने गए स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्रीति ममगैन अध्यक्ष व जमां हबीब बने महासचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रीन राइटर एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों का चुनाव दो साल के अंतराल पर होता है। साल 2023 -2025 के पदाधिकारियों के चयन को लेकर नामांकन प्रक्रिया 30 जून 2023 को शाम पांच बजे खत्म हुई। स्क्रूटनी कमेटी द्वारा पूरी जांच तथा दिए गए विवरण और पात्रता मानदंडों को सत्यापित करने के बाद, विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान जिन पदों पर एक ही नामांकन हुआ, उन पदों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित पदों के लिये विजेता घोषित किया गया है। इन पदों की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त मान ली गई है।
एसोसिएशन की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक प्रीति ममगैन को अध्यक्ष, साकेत चौधरी को उपाध्यक्ष, सत्यम त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, जमां हबीब को महासचिव, दानिश जावेद को कोषाध्यक्ष, हितेश केवल्य को संयुक्त सचिव और स्वेच्छा भगत को भी निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के गठन के लिए 21 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, इसके लिए कुल 25 नामांकन प्राप्त हुए हैं लिहाजा इनका चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई को मतदान के जरिये किया जाएगा। एसोसिएशन के सदस्य ऑनलाइन वोटिंग भी कर सकेंगे।
9 जुलाई 2023 को होने वाले चुनाव में कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए 21 पद के लिए उम्मीदवारों का चयन अभिजीत देशपांडे, अंजुम रजबअली, अश्विनी मलिक, चारूदत्त आचार्य, धनंजय कुमार, गिबरान शकील नूरानी, हुसैन हैदरी, इरेंगबम देबाशीष सिंह, कपिल जे बावड, मितेश शाह, निखिल व्यास, पवन सोनी, पुनीत शर्मा, राज शेखर, राजेश दुबे, रवि भूषण, रॉबिन नानाभाई भट्ट, साईविन क्वाड्रास, संभव खेत्रपाल, संदीप श्रीवास्तव, सत्यांशु सिंह, शैलेन्द्र सिंह सोढ़ी शैली, सुदीप निगम और विनोद रंगनाथ में से होगा।
Karan Johar: 'तुम क्या मिले' की बदौलत पूरा हुआ करण जौहर के 'बचपन का सपना', जानें क्या था निर्देशक का खास ख्वाब
स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) गठन साल 1954 में फिल्म राइटर्स एसोसिएशन के नाम से हुआ था। बाद में इसका नाम बदल दिया गया। एसडब्ल्यूए के सदस्य अपनी स्क्रिप्ट, पटकथा और गीत संगठन के साथ पंजीकृत कर सकते हैं और विवाद की स्थिति में इस पंजीकरण को सबूत के तौर पर पेश कर सकते हैं। एसडब्ल्यूए के बोर्ड में एक कानूनी अधिकारी होता है और विवाद निपटान समिति क्रेडिट और भुगतान के संबंध में लेखकों के अधिकारों से संबंधित मामलों को संभालती है। राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के हड़ताल का समर्थन भी स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन कर रह रही है।
Ananya Panday: 'लोग सोचते रहें कि मैं किसे डेट कर रही हूं', डेटिंग लाइफ पर अनन्या पांडे का विस्फोटक बयान