रेड कार्पेट पर हर सितारे का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है। सितारे अपने बेस्ट आउटफिट में पहुंचते और और बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं। इन सबके बीच रेड कार्पेट चलते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
आईफा में पहुंचीं स्वरा भास्कर ने इस वजह से सबके सामने उतारे हील्स, नंगे पैर फोटोग्राफर्स को दिए पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में आयोजित आईफा अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सितारों ने खूब धूम मचाई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर यहां व्हाइट गाउन और ब्लैक हील्स पहनकर पहुंची थीं। स्वरा कैमरे के सामने पोज दे रही थीं तभी हील्स की वजह से वो गिरते गिरते बचीं। स्वरा ने खुद को संभाला और सबकुछ छोड़कर कैमरे के सामने ही हील्स उतारने लगीं। जिसके बाद उन्होंने नंगे पैर ही फोटोग्राफर्स के सामने स्माइल करते हुए पोज दिए।
बिना हील्स के स्वरा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुद भी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- 'बिल्कुल ये हुआ था! हील्स के साथ मेरी लंबी चली आ रही दुश्मनी जारी है। अब कार्पेट पर... श्रीजा राजगोपाल प्लीज मुझे मत मारना। हील्स की परवाह किसे है?'
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on
स्वरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्वरा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ट्विटर पर वो अक्सर हर मुद्दे पर राय रखती नजर आती हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
स्वरा के साथ इस अवॉर्ड शो में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे। सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से शाम को रंगीन बना दिया।
गणपति के दर्शन करने पहुंचीं थी स्वरा भास्कर, तभी मंदिर के बाहर हुई ये घटना