{"_id":"5d8424cc8ebc3e017b4bf084","slug":"yash-raj-films-composed-the-grandest-song-of-the-decade-jay-jay-shiv-shankar-with-tiger-and-hrithik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: यशराज फिल्म्स ने रचा दशक का सबसे भव्य गाना, जल्द झूमेंगे ऋतिक और टाइगर के दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: यशराज फिल्म्स ने रचा दशक का सबसे भव्य गाना, जल्द झूमेंगे ऋतिक और टाइगर के दीवाने
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 20 Sep 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच महीने के रहे होंगे ऋतिक रोशन जब उनके नाना जे ओम प्रकाश की फिल्म आपकी कसम रिलीज हुई। फिल्म में आनंद बक्षी के लिए एक गाने जय जय शिव शंकर में राजेश खन्ना और मुमताज ने खूब मस्ती दिखाई। कुछ ऐसी ही मस्ती नजर आने वाली है जल्द रिलीज होने जा रहे फिल्म वॉर के गाने, जय जय शिव शंकर में। और, सोने पर सुहागा ये कि हिंदी सिनेमा के दो बेहतरीन नृत्य करने वाले हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ इस गाने पर धमाल मचाते दिखे वाले हैं। ये गाना होली की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है।
2 of 6
War
- फोटो : amar ujala mumbai
हिंदी सिनेमा में दो हीरो की फिल्मों का ट्रेंड फिर से लाने जा रही यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में ऋतिक और टाइगर के बीच होने वाली जंग के हैरतअंगेज एक्शन सीन्स के बारे में अमर उजाला आपको लगातार एक्सक्लूसिव जानकारी देता रहा है।
3 of 6
war
- फोटो : social media
ताजा जानकारी इस फिल्म के युगल डांस नंबर की है। यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म वॉर का गाना जय जय शिवशंकर की शूटिंग के लिए इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा का बस इतना ही निर्देश था कि ये गाना हिंदी सिनेमा का पिछले एक दशक का सबसे बड़ा गाना होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Siddharth Anand
- फोटो : Social Media
इस बारे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, “फिल्म की शुरुआत के बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे थे कि जब वॉर में देश के दो सबसे बड़े डांसर ऋतिक और टाइगर हैं तो फिल्म में इनका डांस भी जरूर होगा। भारत के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो के पहली बार पर्दे पर एक साथ आने और अब दोनों को एक साथ डॉस करते हुए देखने को लेकर दोनों के फैंस में बहुत बेकरारी रही है। इस बेकरारी पर विराम लगाते हुए हम फिल्म का ये गाना जल्द ही रिलीज करने जा रहे हैं।”
विज्ञापन
5 of 6
War Song Ghungroo
- फोटो : Social Media
सिद्धार्थ ये भी मानते हैं कि ये गाना बनाना पूरी फिल्म की टीम के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी रही है क्योंकि ऋतिक और टाइगर को एक फ्रेम में नाचते हुए देखना किसी सपने को साकार करने जैसा है। विशाल और शेखर के संगीतबद्ध किए इस गाने को पांच सौ डांसर्स के साथ फिल्माया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।