फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा के कृषि मंत्री के बयान पर भड़कीं तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा, बोलीं- किसानों की मौत का मजाक बना रहे

Mon, 15 Feb 2021 12:33 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 15 Feb 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
taapsee pannu and richa chadha criticized haryana agriculture minister prakash badal for making statement on farmers death
तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा - फोटो : Social media

हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश के किसानों को लेकर दिए गए बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसान घर पर भी होते तो मौत होती ही। सवालिया अंदाज में उन्होंने कि 6 महीने में 200 लोग भी नहीं मरेंगे क्या? किसानों की मौत उनकी इच्छा से हुई है। इसी बयान पर अब प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा भी शामिल हैं।

taapsee pannu and richa chadha criticized haryana agriculture minister prakash badal for making statement on farmers death
tapsee pannu - फोटो : instagram

‘थप्पड़’ अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कृषि मंत्री के बयान की आलोचना की है। उन्होंने एक टीवी चैनल की खबर के वीडियो को ट्वीट किया, जिसमें मंत्री के बयान के बारे में बताया जा रहा था। इसे ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा ‘इंसान की जिंदगी की कीमत कुछ भी नहीं! जो आपके लिए खाना पैदा करते हैं उनकी कीमत कुछ भी नहीं! उनकी मौत का मजाक बना रहे हैं…’

taapsee pannu and richa chadha criticized haryana agriculture minister prakash badal for making statement on farmers death
richa chaddha

ऋचा चड्ढा ने भी हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री की निंदा की है। उन्होंने लिखा ‘बेहद अपमानजनक!’ हम बेहतर के लायक हैं। इसके बाद भी ऋचा ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘हर कोई जेल चला जाएगा तो टैक्स कौन देगा?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu and richa chadha criticized haryana agriculture minister prakash badal for making statement on farmers death
KANGANA - फोटो : instagram

बता दें कि ऋचा किसानों के समर्थन में हैं। वहीं तापसी पन्नू भी किसानों के लिए बोलती नजर आ रही हैं। जबकि इसको लेकर अभिनेत्री कंगना रणौत के विचार बिल्कुल अलग हैं। कई बार कंगना के इनसे मतभेद भी होते रहे हैं और कंगना ट्वीट के जरिए इनपर निशाना भी साध चुकी हैं। कंगना रणौत खुले तौर पर किसान प्रदर्शन का विरोध कर रही हैं और केंद्र सरकार का समर्थन करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
taapsee pannu and richa chadha criticized haryana agriculture minister prakash badal for making statement on farmers death
Farmer protest and social media - फोटो : amarujala

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का ये प्रदर्शन कई महीनों से जारी है। किसान सरकार से पारित किए गए तीन नए कानून वापस करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही एसएसपी को लेकर भी किसानों के मन में सरकार के प्रति संशय बना हुआ है। इसलिए किसान लगातार अपनी मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़े हैं। किसानों का प्रतिनिधि मंडल सरकार से अब तक कई दौर की बैठक भी कर चुका है। लेकिन सारी बैठकें बेनतीजा रहीं। इस मामले में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशी सेलिब्रटिज भी अपनी अपनी राय रख रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed