दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आज(शनिवार) वोटिंग जारी है। इस बीच अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भी वोट डालने दिल्ली पहुंची। तापसी ने अपने परिवार के साथ वोट डाला और सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की।
दिल्ली चुनाव: तापसी पन्नू ने परिवार के साथ डाला वोट, फैंस से पूछा ये बड़ा सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट डालने के बाद तापसी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए सभी से एक सवाल भी पूछा है। तापसी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पन्नू परिवार ने वोट डाल दिया है। क्या आपने भी वोट डाला? ' तस्वीर में तापसी अपने माता पिता और बहन के साथ नजर आ रही हैं।
‘Pannu Parivaar’ has voted. Have you ? #VoteDelhi #EveryVoteCounts
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
बता दें कि वोट डालने के लिए तापसी एक दिन पहले ही दिल्ली आ गईं थीं। उन्होंने इससे पहले फ्लाइट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में तापसी ने लिखा था, 'काम से एक शॉर्ट ब्रेक ताकि वोट पक्का कर सकूं।' इस तस्वीर में तापसी के साथ उनकी मां नजर आ रही थीं।
A short break from work to make sure WE VOTE !
Will you ???? #ProudDelhiite #DelhiVotes pic.twitter.com/P330TesFq5
View this post on Instagram
“Just a slap”.... par nahi maar sakta. #Thappad 28th Feb 2020
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। ट्रेलर रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर तापसी खूब वाहवाही लूट रही हैं। बता दें कि फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on