'पिंक' और 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में घर करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनुराग कश्यप और आनंद एल. रॉय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मनमर्जियां' के सेट पर इन दिनों तापसी एक अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सुहाग की चूड़ियां पहने पंजाबी लिबास में दिखीं तापसी, चुपके से कहीं शादी तो नहीं रचा ली?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी इस तस्वीर में पंजाबी 'सोनी कुड़ी' के लुक में नजर आ रही हैं। तापसी पन्नू ने खुद फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पैरों में जूती, हाथों में चुड़ा और पटियाला सलवार में मुस्कुराती हुई इस फोटो में शानदार नजर आ रही हैं। तापसी की यह फोटो कुछ ही पलों में वायरल हो गई है।
वह इस लुक में एकदम परफेक्ट लग रही हैं। तापसी की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'दिल जंगली' की यह एक्ट्रेस अनुराग कश्यप और आनंद एल. राय के साथ पहली बार काम कर रही हैं।
Swag Tera desi..... #Manmarziyaan Understood perfectly by @shubhrashetty what say!!!!?!
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
इस फिल्म में तापसी के अलावा अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म 'मनमर्जियां' की टीम फिलहाल अमृतसर में शूटिंग करते हुए खूब मजा कर रही है।