अभिनेत्री तापसी पन्नू बॉलीवुड की व्यस्त सितारों में से एक हैं। वो एक के बाद एक लगातार फिल्में कर रही हैं। तापसी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं जो बेबाक रूप से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में तापसी नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंचीं जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
अनिल कपूर के बेटे के बाद इन दो सितारों पर तापसी का तंज, बताया सबसे खराब को-एक्टर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू वैसे तो अपने को-स्टार्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग रखती हैं लेकिन जब नेहा धूपिया ने उनसे पूछा कि उनके सबसे खराब को-स्टार्स कौन हैं तो तापसी ने दो सितारों के नाम लिए। तापसी ने पहला नाम विक्की कौशल का लिया। फिल्म 'मरजावां' में दोनों ने साथ काम किया था। तापसी ने कहा कि 'विकी कौशल हर सीन को इतने बेहतरीन तरीके से फिल्माते हैं कि उनका मुकाबला करना मुश्किल होता है।'
तापसी ने दूसरा नाम जैकलीन फर्नांडिस का लिया। दोनों के बीच कैटफाइट बिल्कुल भी नहीं है। तापसी ने कहा कि 'जैकलीन बेहद खूबसूरत हैं। उनकी बॉडी काफी हॉट है। अब जैकलीन के बराबर खूबसूरत दिखने की कोशिश करनी है तो काफी मेहनत होती है।' बता दें कि दोनों ने फिल्म 'जुड़वां' में काम किया है।
इसी शो में जब नेहा धूपिया ने तापसी पन्नू से पूछा कि 'बॉलीवुड में ऐसे कौन से कलाकार हैं जिनके माता-पिता अगर इंडस्ट्री से नहीं होते तो वो आज इंडस्ट्री से बाहर होते?' इस सवाल के जवाब में तापसी ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का नाम लिया। तापसी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हर्षवर्धन कपूर... क्योंकि मैंने उनका जितना भी काम देखा है मुझे लगता है कि पहली फ्लॉप फिल्म के बाद दूसरी फिल्म मिलना उनके लिए मुश्किल होता।'
तापसी पन्नू की फिल्म की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई 'सांड की आंख' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनकेर की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। इसे तुषार हीरानंदानी ने निर्देशित किया है जबकि अनुराग कश्यप, रिलायंस एंटरटेनमेंट और निधि परमार फिल्म के निर्माता हैं।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए अमिताभ बच्चन, बोले- सिनेमा मतभेद भुलाकर जोड़ने का जरिया