{"_id":"5c8c9d32bdec22140d56a039","slug":"taapsee-pannu-shoot-saand-ki-aankh-when-look-myself-60-year-old","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सांड की आंख' में 60 साल के किरदार में दिखेंगी तापसी, बोलीं- 'इस उम्र में महसूस करना...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सांड की आंख' में 60 साल के किरदार में दिखेंगी तापसी, बोलीं- 'इस उम्र में महसूस करना...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू की फिल्म बदला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित बदला में तापसी पन्नू के साथ अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। जल्द ही फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बहरहाल फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के बीच तापसी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गई हैं।
2 of 5
saand ki aankh
- फोटो : amar ujala
तापसी इन दिनों अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन की फिल्म सांड की आंख की शूटिंग कर रही हैं। इसका डायरेक्टर तुषार हिरानंदानी कर रहे हैं। फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी हरियाणा की रहने वालीं चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर की जिंदगी पर आधारित है जिन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जाना जाता है। 'शूटर दादी' दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वालीं शार्प शूटर हैं।
3 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : amar ujala
फिल्म में तापसी 60 साल की चंद्रो तोमर का रोल करती हुई दिखेंगी। अपनी फिल्म के बारे में तापसी ने बताया कि 'सोचिए मैं शीशे में खुद को देखूं और उम्र से दोगुनी दिखूं। हाल ही में मेरी मां सेट पर आई थीं और मुझे देखकर हैरान रह गईं। सांड की आंख में मेरा किरदार अब तक के करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : file photo
तापसी ने आगे बताया कि 'फिल्म में मैंने जो किरदार निभाया है उसमें और मुझमें कोई समानता नहीं है। ना तो मैंने जिंदगी में इतना संघर्ष किया है। 30 साल की उम्र में मैं ये तुलना नहीं कर सकती हूं कि 60 साल की उम्र में कैसी फीलिंग होती है। चंद्रो और प्रकाशो लगातार हमारे संपर्क में हैं और किरदार को निभाने में मदद कर रही हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : file photo
वहीं बदला को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर तापसी पन्नू ने कहा कि 'दर्शक अच्छे कंटेट पर भरोसा जता रहे हैं। मुझे लग रहा है जो फिल्में मैं साइन कर रही हूं वह सही हैं। बदला एक ऐसी फिल्म है जिसमें ना तो हल्के-फुल्के पल आते हैं और ना ही गाने हैं। आमतौर पर हम जिस तरह की थ्रिलर फिल्में देखते आए हैं उससे ये अलग है।' बता दें कि तापसी और अमिताभ की जोड़ी इससे पहले साल 2016 में रिलीज हुई पिंक में नजर आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।