फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah Vijay: तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा पहली डेट पर हो चुके हैं इंटीमेट? जानें स्टार कपल का बड़ा बयान

Thu, 29 Jun 2023 09:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 29 Jun 2023 09:19 PM IST
सार

'लस्ट स्टोरीज 2' स्टार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपनी डेटिंग लाइफ पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बड़े खुलासे से लाइमलाइट में आ गए हैं। 
 

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Vijay Varma had intimate on a first date know lust stories 2 stars statement
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बीते लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। वहीं, कपल ने बीते दिन अपने रिश्ते में होने की खबर की पुष्टि करते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। फिलहाल यह जोड़ा नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट रिलीज वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आ रहा है। इसी दौरान दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ पर खुलकर बात की है। साथ ही इंटीमेसी को लेकर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 

Tamannaah Bhatia Vijay Varma had intimate on a first date know lust stories 2 stars statement
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि क्या वे कभी किसी खराब डेट पर गई हैं। इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह ऐसा कर चुकी हैं। फिर विजय और तमन्ना से सवाल पूछा गया कि क्या आप में से कोई पहली डेट पर इंटीमेट हुआ है। इस पर तमन्ना तुरंत इनकार कर देती हैं। हालांकि, विजय वर्मा थोड़ा सोचने के बाद कहते हैं कि शायद, मैंने ऐसा किया है। वहीं, इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता सुजॉय घोष भी वहां मौजूद थे और उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'इतने भाग्यशाली नहीं हैं।'

Tamannaah Bhatia Vijay Varma had intimate on a first date know lust stories 2 stars statement
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने यह बात स्वीकार की कि दोनों ने कई दफा अपने डेट को घोस्ट कर दिया, यानी कि फिर उनसे कभी नहीं मिले और पूरी तरह से कॉन्टैक्ट खत्म कर दिया। इंटरव्यू के दौरान टीम से पूछा गया कि क्या वे 'लस्ट स्टोरीज 2' से नीना गुप्ता के डायलॉग- 'शादी से पहले टेस्ट ड्राइव तो करना चाहिए' से सहमत हैं। इस पर तमन्ना ने बेहतरीन जवाब दिया। 

RDX Teaser: एंटनी वर्गीस की फिल्म 'आरडीएक्स' का धमाकेदार टीजर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Vijay Varma had intimate on a first date know lust stories 2 stars statement
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया ने कहा, 'नीना गुप्ता जो कुछ भी कहती हैं उसका पालन करना एक अच्छा आह्वान है क्योंकि वह सब कुछ जानती हैं।' वहीं, विजय वर्मा ने यह तक कहा कि वह नीना की हर बात पर भरोसा करते हैं। 'लस्ट स्टोरीज 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

Asha Nadkarni: दिग्गज अदाकारा आशा नाडकर्णी का 80 की उम्र में निधन, हिंदी समेत मराठी सिनेमा में कमाया था सम्मान

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Vijay Varma had intimate on a first date know lust stories 2 stars statement
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया ने बीते दिन विजय वर्मा को अपना 'हैप्पी प्लेस' बताते हुए रिश्ते में होने की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि आप किसी के प्रति सिर्फ इसलिए आकर्षित हो सकते हैं क्योंकि वह आपका को-स्टार है। मेरे बहुत सारे को-स्टार रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर किसी को किसी के प्यार में पड़ना है, किसी के लिए कुछ महसूस करना है तो यह निश्चित रूप से अधिक व्यक्तिगत है। इसका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि वे जीविका के लिए क्या करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed