{"_id":"5bb30f08867a557f365c36a7","slug":"tanushree-dutta-father-said-if-police-took-action-nana-patekar-would-be-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री के यौन शोषण केस में क्यों गिरफ्तार नहीं हुए नाना पाटेकर, पिता ने खोल दी सारी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री के यौन शोषण केस में क्यों गिरफ्तार नहीं हुए नाना पाटेकर, पिता ने खोल दी सारी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ हाल ही में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में बॉलीवुड गलियारे के कई सितारे तनुश्री दत्ता के साथ खड़े दिखे रहे हैं तो कुछ ने उनके आरोपों के बचकाना बताया है। इन सबके बीच अब तनुश्री दत्ता के परिवारवालों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाना पाटेकर और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है।
हाल ही में तनुश्री दत्ता के पिता तपन दत्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अगर पुलिस तनुश्री दत्ता की एफआईआर और शिकायत को गंभीरता से लेती तो नाना पाटेकर को गिरफ्तार किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिस समय नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के साथ यह शर्मनाक काम किया उस समय वह महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण' सेना के सदस्य थे। जिसके चलते पुलिस ने नाना पाटेकर पर कोई कार्रवाई नहीं की।
तपन दत्ता ने आगे बताया कि घटना के तुरंत बाद ही तनुश्री दत्ता ने थाने में नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआई दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने तब भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और अब जब तनुश्री दत्ता खुलेआम बोल रही हैं तब भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। तनुश्री दत्ता की बात को दोहराते हुए पिता तपन दत्ता ने कहा कि बॉलीवुड में उनकी बेटी का करियर नाना पाटेकर की वजह से खत्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं इस मामले में कलाकार नाना पाटेकर ने भी तनुश्री दत्ता के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह दी है। उन्होंने तनुश्री के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा है। इस बात की पुष्टि नाना के वकील राजेंद्र शिरोडकर ने की है। नाना पाटेकर के वकील शिरोडकर ने सोमवार को बताया कि तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेज दिया गया है जो आज उन्हें मिल जाएगा । उन्होंने कहा, 'हमने उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है और नाना पाटेकर की इमेज खराब करने के लिए माफी मांगने को कहा है।'
विज्ञापन
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। वहीं साल 2015 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी ऐसा ही कुछ किया। तनुश्री दत्ता के इस खुलासे के बात उनके समर्थन में कई कलाकार भी खड़े नजर आ रहे हैं।