बॉलीवुड में कब किस स्टार का करियर ऊंचाईयों पर चला जाए कहा नहीं जा सकता। कुछ स्टार्स तो एक फिल्म करते ही छा जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड में अगर अचानक से सफलता मिलती तो अचनाक ही करियर ढलान पर आ जाता है। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियां हैं ने जिन्होंने अपनी अदाओं से बॉलीवुड में तहलका मचाया लेकिन कुछ ही दिनों में इनकी चमक इतनी फीकी पड़ गई कि आज इन्हें कोई पहचान भी नहीं पाता।
बॉलीवुड की ये 18 अभिनेत्रियां आज हो गईं पहचान की मोहताज, कभी इनकी खूबसूरती के थे लाखों दिवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1- ग्रेसी सिंह
'लगान' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ग्रेसी सिंह को बॉलीवुड में एक अच्छा ब्रेक मिला। उसके बाद उन्होंने 'मुन्ना भाई M.B.B.S' जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया। अपने छोटे स्टारडम के बाद, ग्रेसी ने कई फिल्मों में कैमियो किया, और कई शानदार फिल्मों में अभिनय भी किया। वह आखिरी बार एक टीवी शो "संतोषी मां" में देखी गई थीं। ग्रेसी अब लाइमलाइट से दूर हैं और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।
2- रिमी सेन
2000 के दशक में लोकप्रिय चेहरा बनने वाली अभिनेत्री रिमी सेन ने कॉमेडी फिल्म "हंगामा" (2003) से शुरुआत की। बाद में उन्हें "धूम" (2004) और "गरम मसाला" (2005) सहित काफी सफल फिल्मों में देखा गया। उन्होंने सलमान खान के साथ भी फिल्म 'क्योंकि' में काम किया लेकिन वो अपनी पहचान बनाने में विफल रही। रिमी को आखिरी बार रियलिटी शो "बिग बॉस" के सीजन 9 में देखा गया था।
3- ईशा देओल
हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने काफी उम्मीदों के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। 2002 में उन्हें फिल्म "कोई मेरे दिल से पूछे" के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। लेकिन इसके बाद भी उन्हें बॉलीवुड में कोई खास नहीं मिला।
4- आयशा टाकिया
आयशा ने फिल्म ''टार्जन द वंडर कार" (2004) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। 2009 में सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' आयशा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। "डोर" (2006) में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया था। लेकिन फिर भी उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई।