{"_id":"68f8dce0f7ad48be6506435e","slug":"thamma-starring-ayushmann-khurrana-and-rashmika-mandanna-day-2-box-office-collection-total-earning-2025-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या ओपनिंग डे के जलवे को बरकरार रख सकी ‘थामा’? जानिए दूसरे दिन आयुष्मान की फिल्म का क्या रहा कलेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या ओपनिंग डे के जलवे को बरकरार रख सकी ‘थामा’? जानिए दूसरे दिन आयुष्मान की फिल्म का क्या रहा कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:02 PM IST
सार
Thamma Movie Day 2 Box Office Collection: ‘थामा’ को आज सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। दिवाली के फेस्टिव सीजन में रिलीज हुई इस फिल्म पहले दिन बंपर क्लेक्शन किया था। क्या दूसरे दिन भी यह फिल्म अपने कलेक्शन की रफ्तार को बरकरार रख सकी? जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
'थामा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मैडॉक यूनिवर्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था। फिल्म ने दिवाली के फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा उठाया और ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया। आज ‘थामा’ को सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है? जानिए।
2 of 5
थामा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे दिन ‘थामा’ का कितना रहा कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने दूसरे दिन 9.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात दिन फिल्म की कमाई में इजाफा होगा। लेकिन दूसरे दिन भी यह फिल्म बढ़िया कलेक्शन करने में कामयाब रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
3 of 5
फिल्म 'थामा'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का कुल कलेक्शन क्या रहा?
फिल्म ‘थामा’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 33.55 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये है। अभी जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही अपना बजट वसूल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'थामा'
- फोटो : सोशल मीडिया
'थामा' की कहानी में हॉरर-कॉमेडी का डबल डोज
‘थामा’ फिल्म की कहानी दिल्ली के एक जर्नलिस्ट आलोक (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाता है। ट्रैकिंग के दौरान अचानक भालू हमला करता है और तड़ाका (रश्मिका मंदाना) उसकी जान बचाती है। इसके बाद वह वैंपायर की दुनिया में फंस जाता है। इस फिल्म में हॉरर के साथ बहुत सारी कॉमेडी की डोज भी दर्शकों को दी गई। साथ ही लीड कैरेक्टर्स के बीच रोमांस भी दर्शकों को देखने को मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
थामा-कांतारा-2-एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से थिएटर में मुकाबला
‘थामा’ के साथ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म भी रिलीज हुई। दूसरे दिन इस फिल्म ने 4.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन वक्त सिनेमाघरों में ‘कांतारा चैप्टर 1’ मौजूद है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं। आज फिल्म ने 7.72 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 554.82 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म की कमाई को देखकर लगता है कि यही ‘थामा’ को आने वाले दिनों में जबरदस्त टक्कर कलेक्शन के मामले में देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।