फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TYFC: TIFF 2023 में होगा 'थैंक यू फॉर कमिंग' का वर्ल्ड प्रीमियर, फिल्म को लेकर रिया कपूर ने कही यह बात

Fri, 11 Aug 2023 10:09 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 11 Aug 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
Thank You For Coming is all set for have its Gala World Premiere at Toronto International Film Festival 2023
थैंक यू फॉर कमिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर ने 10 अगस्त को अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। 'वीरे दी वेडिंग' के बाद 'थैंक यू फॉर कमिंग' उनकी दूसरी परियोजना होने वाली है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उनकी इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की है। इससे बाद रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के तीन अलग-अलग पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उनकी यह फिल्म इस साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होगी। 

Thank You For Coming is all set for have its Gala World Premiere at Toronto International Film Festival 2023
थैंक यू फॉर कमिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

जी हां, उनकी यह फिल्म 15 सितंबर 2023 को रॉय थॉमसन हॉल में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने भव्य गाला वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई है। 'थैंक यू फॉर कमिंग' से रिया कपूर के पति करण बुलानी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म में 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल, अनिल कपूर डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगीकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा और अनिल कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Thank You For Coming is all set for have its Gala World Premiere at Toronto International Film Festival 2023
रिया कपूर - फोटो : Insatagram- @rheakapoor

फिल्म के बारे में बात करते हुए रिया कपूर ने कहा, "यह इस जनरेशन के लिए एक फिल्म है हमारी फिल्म टीआईएफएफ 2023 में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई है। इसके लिए हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह फिल्म एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म मनोरंजन, मस्ती और संगीत से भरपूर है, जो इसे और अधिक मधुर बनाता है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिस पर मुझे बेहद गर्व है और हम इससे बेहतर किक-स्टार्ट की उम्मीद नहीं कर सकते थे। मुझे काम करने का सौभाग्य मिला है। फिल्म की स्टार कास्ट ने इस फिल्म को काफी बेहतर बनाया है।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thank You For Coming is all set for have its Gala World Premiere at Toronto International Film Festival 2023
रिया कपूर - फोटो : Insatagram- @rheakapoor

फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि हमारी फिल्म टीआईएफएफ मंच की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है। इस परियोजना के लिए मेरे दिल में खास जगह है और मैं उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जब मैं इसे दर्शकों के सामने पेश कर सकूंगी। इस तरह के प्रतिष्ठित उत्सव का हिस्सा बनना अपने ही में एक गौरव की बात है और मैं इसमें मिलने वाली प्रतिक्रियाओं का मैं इंतजार कर रही हूं।'' 

विज्ञापन
Thank You For Coming is all set for have its Gala World Premiere at Toronto International Film Festival 2023
थैंक यू फॉर कमिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म के बारे में बताते हुए एकता कपूर ने कहा कि 'थैंक यू फॉर कमिंग' कनिका कपूर की कहानी है, जो तीस साल की एक अकेली लड़की है और वह सच्चे प्यार और खुशी की तलाश में है। बता दें कि यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्देशन करण बुलानी ने किया है और कहानी राधिका आनंद और प्रशस्ति सिंह ने लिखा है। 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Avinash Sachdev: अविनाश ने रुबीना को बताया ‘बचपन का प्यार’,बोले- शायद हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed