'द फैमिली मैन-2' के मुख्य किरदार श्रीकांत तिवारी की मदद करने वाले रिटायर्ड खुफिया अफसर चेल्लम सर खूब सुर्खियों में हैं। चेल्लम सर का किरदार तमिल अभिनेता उदय महेश ने निभाया है। सीरिज के बाद से सोशल मीडिया पर चेल्लम सर पर बने मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं, उन पर बने मीम्स को यूपी और मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया गया। इस पर उदय महेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उदय महेश कहते हैं, 'जब लोगों ने तरह-तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर बनाएं। तब यह भी एहसास हुआ कि मेरे किरदार को लोगों ने गंभीरता से लिया है।
द फैमिली मैन 2: यूपी पुलिस के बाद मुंबई पुलिस ने साझा किया 'चेल्लम सर' का मीम, अभिनेता ने यूं दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मीम के कैप्शन में मुंबई पुलिस ने लिखा- फ्री पिक अप और समय से लॉकअप में ड्रॉप। इसके बाद 'द फैमिली मैन' के क्रिएटर्स राज एंड डीके ने ट्विटर पर लिखा, 'आपके सेंस ऑफ ह्यूमर से प्यार है।'
Love our cops for their sense of humour 😂
— Raj & DK (@rajndk) June 10, 2021
HAT Media team... @PoliceWaliPblic Chinmay Munghate, Anil Rajpurohit, and Sanika Sathyanesan you guys are the coolest!
Thank you @MumbaiPolice for everything! 🙏
इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने लिखा था, 'यूपी 112, 24/7 समाधान हर फैमिली की समस्याओं के लिए, हर मौसम का हेल्पलाइन, हर सीजन में सच्चा रक्षक।' इसी के साथ एक कटिंग साझा की जिसमें चेल्लम सर की तस्वीर मध्य में और उनके ऊपर 112 हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। इस पर मनोज बाजपेयी ने रिप्लाई करते हुए लिखा था-चेल्लम सर रॉकस्टार।
UP 112, A 24/7 solution for every family in crisis, an all weather helpline, a true saviour for all seasons !#UPPCares #familymanseason2 #FamilyMan#Familyman2 #UPPolice pic.twitter.com/CY7eD4w567
द फैमिली मैन सीरीज में चेल्लम सर का महज 15 मिनट का रोल है लेकिन इसी से वह मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। मालूम हो कि पहले उदय महेश को दीपन का रोल ऑफर हुआ था लेकिन बाद में दूसरे कलाकार के पास चला गया। इसके बाद उन्होंने चेल्लम के रोल के लिए ऑडीशन दिया।