फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता दर्शन कुमार अपनी अनोखी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। वह जल्द ही फिल्म राजा मंत्री चोर सिपाही (आरएमसीएस) नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक ग्रे शेड किरदार में दिखेंगे।
Darshan Kumaar: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद फिर दमदार भूमिका में दर्शन कुमार, 'आरएमसीएस' में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का निर्देशन गेब्रियल वत्स ने किया है। फिल्म में दर्शन कुमार एक बेहद फैशनेबल व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगी। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा की।
फिल्म को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए दर्शन कुमार ने कहा, "मैं इस फिल्म से जुड़कर गर्व मसहूस कर रहा हूं, क्योंकि इस फिल्म की वजह से मुझे अलग तरह की भूमिका में अपने आपको खोजने का मौका मिला। मैं पूरी उम्मीद के साथ कह सकता हूं कि मेरा किरदार लोगों को पसंद आएगा और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। गेब्रियल वत्स के साथ काम करना सचमुच एक अलग अनुभव था। आरएमसीएस की कहानी काफी अलग है, इस वजह से लोगों को इसे जरूर देखना चाहिए।"
निर्देशक गेब्रियल वत्स ने फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म में दर्शन कुमार का किरदार एक परेशान युवक का है। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन दर्शन का किरदार वाकई अलग है। आरएमसीएस की कहानी एक पुनर्वास केंद्र में दी जा रही यातना के इर्द गिर्द बुनी गई है।" साथ ही, उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी काफी रोचक है।
फिल्म आरएमसीएस को टी एंड पोएट्री फिल्म्स बैनर के तहत नीरज शर्मा और सीमा सैनी बना रहे हैं। सीमा सैनी ने इसकी कहानी और पटकथा लिखी है। वहीं, इसका संगीत संजय बोस और सीमा सैनी ने तैयार किया है। लोगों को फिल्म के गाने शाहिद माल्या, नक्काश अजीज, देव नेगी, ब्रिजेश शांडिल्या, प्रतिभा सिंह बघेल और दिवगंत सिंगर केके की आवाज में सुनने को मिलेंगे। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ देख महेश बाबू का हिल गया दिमाग, नाग अश्विन की तारीफ में कही ये बात