Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
The Kashmir Files: Women reached the theater in Nashik to watch movie wearing saffron stole after the ruckus the matter reached the scuffle
{"_id":"623b5c06bdeb36577f7cd6bf","slug":"the-kashmir-files-women-reached-the-theater-in-nashik-to-watch-movie-wearing-saffron-stole-after-the-ruckus-the-matter-reached-the-scuffle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: नासिक में भगवा स्टोल पहनकर थिएटर पहुंचीं महिलाएं, बवाल के बाद हाथापाई तक पहुंची बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: नासिक में भगवा स्टोल पहनकर थिएटर पहुंचीं महिलाएं, बवाल के बाद हाथापाई तक पहुंची बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:12 PM IST
सार
देशभर में इन दिनों लगातार ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा बनी हुई है। एक तरफ जहां फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, तो वहीं अब इस फिल्म से जुड़े कई विवाद भी सामने आने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में इन दिनों लगातार ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा बनी हुई है। एक तरफ जहां फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, तो वहीं अब इस फिल्म से जुड़े कई विवाद भी सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक में फिल्म से जुड़ा ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है। दरअसल नासिक के एक थिएटर में महिलाएं भगवा स्टोल पहनकर द कश्मीर फाइल देखने पहुंचीं। इस दौरान इन महिलाओं को हॉल में प्रवेश करने से पहले कथित तौर पर अपने स्टोल हटाने के लिए कहा गया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई।
इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा कि यह एक छोटा सा विवाद था, जो बाद में समाप्त हो गया। मामले में अब पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल है। वहीं इस मामले में समूह की एक महिला ने कहा कि वह लोगों की द कश्मीर फाइल देखने में मदद कर रहे हैं। लेकिन उनके समूह के पास किसी तरह का कोई बैज या चिह्न नहीं था। इसलिए उन्होंने समूह के हिस्से के रूप में पहचान के तौर पर भगवा स्टोल का इस्तेमाल किया। महिला ने यह भी बताया कि भगवा स्टोल देने के पीछे और कोई मकसद नहीं था।
3 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बीते दिन महाराष्ट्र के ही अमरावती शहर में फिल्म से जुड़ा एक विवाद सामने आया था। बाद में इस मामले में 15 युवकों को गिरफ्तार भी किया गया। जानकारी के मुताबिक अमरावती शहर में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इस सिलसिले में 15 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होते ही देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म हर दिन कमाई के नए आंकड़े छूती नजर आ रही है। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए देश के कई राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, बिहार, गोवा, त्रिपुरा आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं यह फिल्म देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई जानी-मानी हस्तियों की प्रशंसा भी हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज की गई थी। फिल्म को शुरुआत में 650 स्क्रीनों पर रिलीज किया था, लेकिन बाद में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसकी स्क्रीनों की संख्या बढ़ा दी गई। इस फिल्म में 90 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।