नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है 90 के दशक का वजह गाना, जिसे हाल ही में नेहा कक्कड़ ने रिक्रिएट किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'मैंने पायल है छनकाई' गाने की। नेहा कक्कड़ की आवाज में जब से यह गाना रिलीज हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा हुआ है। हर कोई नेहा कक्कड़ की गायकी पर सवाल उठा रहा है। यूजर्स नेहा कक्कड़ पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। मूल गाने को अपनी आवाज से सजाने वाली सिंगर फाल्गुनी पाठक भी नेहा के गाने से नाराज हैं। फाल्गुनी का कहना है, 'अगर उनके पास अधिकार होते तो वह नेहा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़तीं।' इसके बाद नेहा कक्कड़ ने भी एक ट्वीट कर करारा जवाब दिया है। वैसे सिंगर्स के बीच छिड़े विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई सिंगर्स के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है...
Singers Fight: नेहा कक्कड़-फाल्गुनी पाठक से पहले इन सिंगर्स में भी हुआ खूब विवाद, फिर कभी नहीं हुई बात?
हनी सिंह-विशाल ददलानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह और विशाल ददलानी के बीच वर्ष 2013 में शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के दौरान झगड़ा हुआ था। इस फिल्म के 'लुंगी डांस' गाने के रिलीज के दौरान हनी और विशाल में म्यूजिक को लेकर कुछ अनबन हो गई थी। तब से अभी तक दोनों एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे और न ही एक दूसरे के साख काम ही किया। हालांकि, बीते वर्ष 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर दोनें के बीच की यह कड़वाहट दूर हो गई थी। विशाल ददलानी इस शो में जज की भूमिका निभा रहे थे और हनी सिंह अपने नए गाने 'सइयां जी' को प्रमोट करने शो में गए थे। इस दौरान दोनों गले मिले।
Filmy Wrap: नेहा पर भड़कीं फाल्गुनी और कास्टिंग काउच पर इस हीरोइन का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
सोनू निगम-हिमेश रेशमिया
सोनू निगम और हिमेश रेशमिया के बीच भी झगड़ें की खबरें खूब आईं। हालांकि, सोनू निगम ने इस बात से इनकार किया कि दोनों के बीच कोई झगड़ा हुआ है। उन्होंने कहा था कि असल में दोनों के बीच कोई दोस्ती थी ही नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमेश और सोनू के बीच में यह दरार तब पैदा हुई जब वर्ष 2006 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमेश ने खुद को एक रॉकस्टार बताया जबकि सोनू का खूब मजाक उड़ाया। उन्होंने सोनू की लोकप्रियता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा था, 'कौन है सोनू निगम? वह सिर्फ छोटे मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार हैं। मुझे देखिए, मैं एक रॉकस्टार हूं।' वहीं एक एक वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान सोनू ने हिमेश रेशमिया को लेकर कहा था, 'उनके साथ काम करने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि वे दोनों कोई दोस्त नहीं हैं।' सोनू ने कहा था, 'इस मामले में मैं हिमेश से थोड़ा अलग हूं। हिमेश का पूरी इंडस्ट्री में किसी से कोई दोस्ताना नहीं है। उनके सहकर्मी होते हैं। जबकि इंडस्ट्री में मेरे बहुत दोस्त हैं।'
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को बैन करने की मांग! फाल्गुनी पाठक ने सिंगर को दिखाया आइना; यूं निकाली अपनी भड़ास
बादशाह-हनी सिंह
यो यो हनी सिंह और बादशाह दोनों ही संगीत की दुनिया के जाने-माने नाम हैं। एक वक्त था जब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन फिर यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई! रिपोर्ट्स के मुताबिक एक निजी पार्टी के दौरान दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। बता दें कि हनी सिंह और बादशाह ने साथ में कई गाए गए हैं। इनमें 'खोल बोतल', बेगानी नार', 'दिल्ली के दीवाने' और 'गेटअप जवानी' शामिल है। हालांकि, 2012 के बाद वे कभी साथ नहीं आए। 2014 में बादशाह ने इस बात को स्वीकार किया था कि वे कहीं न कहीं हनी सिंह से इंसपायर्ड हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें हनी का म्यूजिक सेंस पसंद है। इसी इंटरव्यू में बादशाह ने इस बात की पुष्टि भी की थी कि वे अब हनी के क्लोज नहीं हैं। रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया था कि हनी सिंह अपने गानों में बादशाह और रफ्तार जैसे सिंगर्स को क्रेडिट नहीं देते थे, इसी वजह से ये अलग हुए।
VIDEO : रिमिक्स बनाने पर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़
लता मंगेशकर-मोहम्मद रफी
संगीत की दुनिया के प्रतिष्ठित सिंगर स्वर कोकिला लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के बीच भी झगड़े की बात की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वर कोकिला का एक बार मृदुभाषी और सज्जन गायक मोहम्मद रफी साहब से झगड़ा हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच रॉयल्टी के मसले को लेकर झगड़ा हुआ था। दरअसल, लता मंगेशकर ने इस बात की मुहिम छेड़ दी थी कि यदि संगीतकारों को रॉयल्टी मिलेगी तो गायकों को भी रॉयल्टी मिलना ही चाहिए। इसी मुद्दे पर एक मीटिंग के दौरान मोहम्मद रफी साहब ने यह एलान कर दिया कि वे अब लता जी के साथ गाना नहीं गाएंगे। लता का गुस्सा तेज था उन्होंने कहा, 'आप क्या नहीं गाएंगे, आज से मैं ही आपके साथ कोई गाना नहीं गाऊंगी'। इसके बाद लता ने सभी संगीतकारों को फोन करके रफी के साथ कोई डुएट रखने के लिए साफ मना कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस झगड़े के बाद करीब चार साल तक दोनों ने साथ गाना नहीं गाया था।
'मैंने पायल है छनकाई' के रिमिक्स को लेकर नेहा पर भड़कीं फाल्गुनी पाठक, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी