फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले पर ट्वीट कर ट्रोल हुए ये 5 स्टार्स, इस एक्ट्रेस को तो IPS ऑफिसर ने लगाई लताड़

Tue, 19 Feb 2019 05:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Feb 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
these 5 bollywood celebs gets troll after tweet on pulwama terror attack
celebs
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इसमें 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले की दुनियाभर में कड़ी निंदा की जा रही है। इस कायराना हरकत से देशवासियों सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने दुख प्रकट किया। हालांकि कुछ सेबेल्स इस दौरान सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गए। आइए बताते हैं किस वजह से यूजर्स ने इन सितारों को निशाने पर लिया।
these 5 bollywood celebs gets troll after tweet on pulwama terror attack
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
दरअसल, प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा था- ''पुलवामा में हमले से पूरी तरह सदमे में हूं। नफरत कोई समाधान नहीं है। भगवान शहीदों के परिवारों को संबल दे।'' सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका के इस ट्वीट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया और खरीखोटी सुनाई। लोगों को प्रियंका से ऐसे ट्वीट की उम्मीद नहीं थी, जहां इतने बड़े हेल के बाद वह प्यार-मोहब्बत का पाठ पढ़ा रही थीं। इतना ही नहीं एक आईपीएस ऑफिसर डी रूपा ने तो प्रियंका के ट्वीट पर करारा जवाब देते हुए ट्वीट भी किया है।


 
these 5 bollywood celebs gets troll after tweet on pulwama terror attack
shahid kapoor
शाहिद कपूर 
शाहिद कपूर ने भी पुलामा अटैक की निंदा करते हुए ट्वीट किया, लेकिन लेट ट्वीट करने की वजह से लोग उन्हें ट्रोल किया गया। दरअसल, शाहिद ने 15 फरवरी सुबह ट्वीट कर लिखा, 'मैंने अभी-अभी पुलवामा में हुए खौफनाक हादसे के बारे में सुना है। मैं पूरी तरह से शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा हुआ हूं। इस खबर से मैं बहुत आहत हूं और दुखी हूं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 bollywood celebs gets troll after tweet on pulwama terror attack
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था- सीआरपीएफ से मेरा बेहद खास रिश्ता रहा है, मैंने उनके लिए एंथम लिखा है, मैं कई सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी मिल चुका हूं उनसे हमेशा सम्मान और प्यार सीखा है। मैं शहिदों के लिए दुख प्रकट करता हूं।' यूजर्स ने कहा, 'आप खुद को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।' कुछ ने कहा कि जावेद अख्तर ने बहुत ही डिप्लोमैटिक कमेंट किया है। 


 
विज्ञापन
these 5 bollywood celebs gets troll after tweet on pulwama terror attack
Mallika Dua
मल्लिका दुआ
स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को लेकर बेहद बेहूदा बयान देकर ट्रोल हुई थीं। मल्लिका ने कहा था, 'लोग कह रहे हैं कि हमारे लोग शहीद हो गए हैं, आप अपनी लाइफ को कैसे नॉर्मली जी रही हैं। इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते दिख रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई और वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं, तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं, क्या हमारा काम सिर्फ शोक मनाना ही है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed