फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 की उम्र पार कर चुके हैं बॉलीवुड के ये 4 सुपरस्टार, यह एक्टर है इनमें सबसे बड़ा

Sun, 22 Apr 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
these are four bollywood actors who cross the age of 50 still superstar
Bollywood

हिंदी सिनेमा को सौ साल से भी ज्यादा हो चुके हैं और इस दौरान कई स्टार्स आए और चले गए। एक्टर राज कपूर से लेकर दिलीप कुमार, राजेश खन्ना से अमिताभ बच्चन और अमिताभ से शाहरुख तक ये सभी फिल्मी दुनिया के अनमोल स्टार्स हैं। लेकि पिछले 25 सालों से बॉलीवुड में तीन खानों के साथ-साथ खिलाड़ी कुमार का भी जादू बरकरार है। लेकिन 50 की उम्र पार कर चुके ये चार एक्टर्स दिखने में आज भी किसी नौजवान से कम नहीं हैं....

अक्षय कुमार

these are four bollywood actors who cross the age of 50 still superstar
akshay kumar

राजीव हरिओम भाटिया जी हां, अक्षय कुमार का रियल नाम यही है और बॉलीवुड में उन्हें खिलाडी़ कुमार के नाम से जाना जाता है। अक्षय का जन्म पंजाब के अमृतसर में 9 सितंबर 1967 को हुआ था। फिलहाल अक्षय 50 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी पर्सनैलिटी और फुर्तीलेपन को देखकर कोई भी धोखा खा जाता है। बता दें कि अक्षय की अपकमिंग फिल्म 2.0, केसरी और गोल्ड है। 

सलमान खान

these are four bollywood actors who cross the age of 50 still superstar
salman khan race 3

बॉलीवुड का टाइगर, दबंग खान और भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशीद सलीम सलमान खान है। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। दबंग खान इस वक्त 52 साल के हैं लेकिन देखने में वह किसी 25 साल के नौजवान से कम नहीं हैं। बात करें उनकी अपकमिंग फिल्मों की तो बता दें कि इस साल उनकी फिल्म रेस 3 रिलीज होगी। इसके बाद वह भारत, किक 2, दबंग 3, वॉन्टेड 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान

these are four bollywood actors who cross the age of 50 still superstar
shahrukh khan

बॉलीवुड में 80 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके किंग खान को एसआरके और बादशाह के नाम से भी जाना जाता है। किंग खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उनकी उम्र 52 साल है और वह सलमान से उम्र में सिर्फ डेढ़ महीने ही बड़े हैं। लेकिन फिल्मों में देखा जाए तो यह बादशाह एक नौजवान की तरह उतरकर आता है। बता दें कि शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों में सिर्फ एक ही फिल्म जीरो शामिल है जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
these are four bollywood actors who cross the age of 50 still superstar
आमिर खान (फाइल फोटो)

आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की। आमिर का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है और उनका जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। वह फिल्म यादों की बारात में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। तीनों खानों में आमिर उम्र में सबसे बड़े हैं। उनकी उम्र 53 साल है। लेकिन आमिर ही अकेले ऐसे स्टार हैं जो आज भी एक बीस साल के स्टूडेंट के रोल में फिट बैठते हैं। बता दें कि आमिर एक पूर्व टेनिस प्लयेर भी रह चुके हैं। आमिर की आने वाली फिल्म में ठग्स ऑफ हितोंस्तां है जिसमें उनके साथ पहली बार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed