फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood vs South: बॉलीवुड और साउथ के सितारों में पैन इंडिया स्टार बनने की होड़, क्या यश को दे पाएंगे टक्कर?

Tue, 05 Jul 2022 06:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 05 Jul 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood and South Actors Want to Become a Pan India Star After KGF Starring Yash See Their Upcoming Movies
अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अब तक कई शानदार फिल्में बनी हैं लेकिन साउथ सिनेमा ने पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली फिल्में दी हैं। पहले 'बाहुबली' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और फिर 'केजीएफ', 'पुष्पा' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। इन फिल्मों ने ही यश, प्रभास, राम चरण जैसे अभिनेताओं को पैन इंडिया स्टार बनाया है। ऐसे में अब साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों के मेकर्स भी ऐसी फिल्में लेकर आ रहे हैं, जो देशभर में धमाल मचा सके। साउथ और बॉलीवुड के कई अभिनेता पैन इंडिया स्टार बनने की तैयारी कर रहे हैं। आइए आपको अपकमिंग पैन इंडिया फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

These Bollywood and South Actors Want to Become a Pan India Star After KGF Starring Yash See Their Upcoming Movies
विक्रांत रोना फिल्म - फोटो : social media

विक्रांत रोणा
फिल्म 'विक्रांत रोणा' एक 3डी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के जरिए किच्चा सुदीप पैन इंडिया स्टारर बनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फिल्म देशभर में 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। 

These Bollywood and South Actors Want to Become a Pan India Star After KGF Starring Yash See Their Upcoming Movies
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है और इस फिल्म के जरिए रणबीर पैन इंडिया स्टार्स की लिस्ट में खुद को शामिल करने जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर शिवा नाम के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही आलिया 'ईशा' के कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसे रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood and South Actors Want to Become a Pan India Star After KGF Starring Yash See Their Upcoming Movies
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कभी ईद कभी दिवाली
सलमान खान का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। अभिनेता बॉलीवुड के भाईजान हैं लेकिन अब वह पैन इंडिया की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' है, जिसमें हिंदी सिनेमा के ही नहीं बल्कि पंजाब और साउथ के कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान के अलावा, पूजा हेगड़े, तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल के आखिर में 30 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
These Bollywood and South Actors Want to Become a Pan India Star After KGF Starring Yash See Their Upcoming Movies
शाहरुख खान फिल्म जवान का लुक - फोटो : social media

जवान
शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं और उन्हें इंडस्ट्री में कदम रखे 30 साल हो चुके हैं। अपने करियर में अभिनेता ने एक से एक हिट फिल्म दी। लेकिन अब शाहरुख भी पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली फिल्म 'जवान' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता का लुक काफी शानदार है। यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed