फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइकल जैक्सन के डांस को कॉपी कर ये स्टार भी बन चुके हैं बॉलीवुड के 'माइकल जैक्सन'

Wed, 29 Aug 2018 09:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
these bollywood celebrities has danced like Michael Jackson in film
पॉप सिंगर माइकल जैक्सन ने भले ही दुनिया से अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनके गाने और डांस मूव हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। वेस्टन डांस सिखने वाले आज भी माइकल जैक्सन की तरह डांस करने की इच्छा रखते हैं। इतना ही नहीं हमारे बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में उनकी तरह डांस भी कर चुके हैं। हम फिल्मी परदे भी किसी न किसी एक्टर को माइकल जैक्सन की तरह डांस करते हुए देखते हैं जो हमें उनकी याद दिला देता है। 29 अगस्त को माइकल जैक्सन का 60वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से मुखातिब करवाते हैं जिन्होंने फिल्मों में माइकल जैक्सन जैसा डांस किया और सुर्खियां बटोरीं। 
these bollywood celebrities has danced like Michael Jackson in film
प्रभुदेवा
प्रभुदेवा बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर के साथ-साथ एक शानदार कॉरियोग्राफर भी हैं। पहली बार वह 'मुकाबला' गाने में माइकल जैक्सन की तरह डांस करते हुए सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'पुकार' के 'सेरा-सेरा' गाने में भी माइकल जैक्सन की तरह डांस किया था। प्रभुदेवा माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन भी हैं। 
these bollywood celebrities has danced like Michael Jackson in film
रेमो डिसूजा
कॉरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी पॉप सिंगिंग और डांसर माइकल जैक्सन के फैन हैं। बताया जाता है कि साल 2013 में आई उनकी बॉलीवुड फिल्म ABCD माइकल जैक्सन से प्रेरित फिल्म थी। उन्होंने पीटीआई के एक इंटरव्यू में बोला था कि वह 14-15 साल की उम्र से माइकल जैक्सन के डांस को देखते आ रहे हैं। अपने डांसिग करियर में रेमो डिसूजा ने माइकल जैक्सन के कई डांस मूव को करके दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood celebrities has danced like Michael Jackson in film
ऋतिक रोशन
फिल्मों में ऋतिक रोशन के डांस से तो हर कोई वाकिफ होगा। उन्होंने अपनी कई फिल्मों और गानों में माइकल जैक्सन के डांस मूव को बेहद खूबसूरती से किया है। चाहे 'केजी 4' गाना हो या फिर फिल्म 'बैंग बैंग' का टाइटल सॉन्ग हो। ऋतिक रोशन ने लगभग अपने हर डासिंग सॉन्ग में माइकल जैक्सन के डांस मूव को किया है। 
विज्ञापन
these bollywood celebrities has danced like Michael Jackson in film
टाइगर श्रॉफ
एक्टर टाइगर श्रॉफ की पॉप किंग माइकल जैक्सन के बडे फैम में से एक हैं। टाइगर ने तो माइकल जैक्सन को समर्पित करता हुआ एक डांस वीडियो भी बनाया है। इसके अलावा साल 2017 में आई उनकी फिल्म 'मुन्ना माइकल' में भी टाइगर ने माइकल जैक्सन की तरह डांस करके लाखों डांस प्रेमियों के दिलों को जीता था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed