{"_id":"5b7f80a742c792464f496be7","slug":"harry-potter-actress-afshan-azad-got-married-with-boyfriend-nabil-kazi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हैरी पॉटर' की पद्मा पाटिल ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'हैरी पॉटर' की पद्मा पाटिल ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल
Fri, 24 Aug 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस अफशान आजाद ने ब्वॉयफ्रेंड नबिल काजी से शादी कर ली है। अफशान और नबिल लंबे समय में एक-दुसरे को डेट कर रहे थे। इस स्टार कपल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अफशान आजाद ने फिल्म 'हैरी पॉटर' में पद्मा पाटिल का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बताया जा रहा है कि अफशान और नबिल काजी ने शादी पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी, जिसमें यह दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे।
इनकी शादी में 'हैरी पॉटर' सीरीज की केटी लींग, बोनी राइट और गिनी वेस्ले जैसे सितारे भी नजर आए। सभी ने अफशान और नबिल काजी की शादी में पहुंचकर काफी इन्जॉय भी किया। अफशान आजाद ने शादी की तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जहां उनके फैंस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
इतना ही नहीं बोनी राइट ने भी अफशान आजाद की शादी की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अफशान और नाबिल को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही एक बेहतर शादीशुदा जिंदगी की कामना भी की है।
आपको बता दें कि अफशान आजाद ने 'हैरी पॉटर' सीरीज में साल 2005 से 2011 तक काम किया है। सीरीज में पद्मा पाटिल के किरदार को काफी सराहा गया है। हैरी पॉटर सीरीज सिनेमा के क्षेत्र की सबसे चर्चित फिल्म सीरीज में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।