फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण का खुलासा होते ही दर्शकों ने इस हीरो को नकारा, फिल्म का कुल कलेक्शन 9 हजार भी नहीं

Tue, 21 Aug 2018 05:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
actor Kevin Spacey new film Billionaire Boys Club earned $126 in opening day
'हाउस ऑफ कार्ड्स', 'अमेरिकन ब्यूटी' और 'सेवन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों के जीतने वाले ऑस्कर विंनिंग एक्टर केविन स्पेसी इन दिनों बुरे दौर के गुजर रहे हैं। हॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ यौन शोषण करने का आरोप झेल रहे केविन स्पेसी के लिए एक और बुरी खबर है। जिसे जानने के बाद वह और उनके फैंस भी एकदम हैरान रह जाएंगे।
actor Kevin Spacey new film Billionaire Boys Club earned $126 in opening day
पता हो कि साल 2017 में #MeToo कैंपेन के तहत हॉलीवुड के कई एक्टर्स ने केविन स्पेसी पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपी के बाद उनकी पहली फिल्म 'बिलेनियर बॉय क्लब' इस शुक्रवार अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन उस समय अमेरिका के ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान रह गए जब पता चला है कि केविन स्पेसी की फिल्म 'बिलेनियर बॉय क्लब' ने अपनी ओपनिंग डे पर केवल 126 डॉलर (करीब 8,785 रुपए) की कमाई की। 
actor Kevin Spacey new film Billionaire Boys Club earned $126 in opening day
विदेशी वेबसाइट ग्लोबल न्यूज की खबर के अनुसार क्राइम ड्रामा से भरपूर केविन स्पेसी की फिल्म 'बिलेनियर बॉय क्लब' को अमेरिका के 11 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। लेकिन केविन स्पेसी की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि 'बिलेनियर बॉय क्लब' की प्रति टिकट की कीमत 9 डॉलर (करीब 627 रुपए) है। इसके बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों पर कुछ खास कमाल नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
actor Kevin Spacey new film Billionaire Boys Club earned $126 in opening day
बता दें कि पीरियड ड्रामा पर आधारिक हॉलीवुड फिल्म 'बिलेनियर बॉय क्लब' में केविन स्पेसी के अलावा एनसेल एलगोर्ट, टैरोन एगर्टन और बिली लॉर्ड जैसी दिग्गज कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कॉक्स ने किया है। बताया जा रहा है कि 'बिलेनियर बॉय क्लब' के निर्देशक और निर्माताओं को इसकी कमाई से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म की शर्मनाक कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। बता जा रहा है कि फिल्म में केविन स्पेसी के होने की वजह से कमाई पर गलत प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
actor Kevin Spacey new film Billionaire Boys Club earned $126 in opening day
आपको बता दें कि बीते साल #MeToo कैंपेन के तहत एंथनी रैप जैसे बड़े स्टार सहित हॉलीवुड के करीब 30 एक्टर्स ने केविन स्पेसी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। एंथनी रैप का आरोप है कि जब वह 14 साल के थे तो केविन स्पेसी ने उनके साथ यौन शोषण किया था। गौरतलब है कि स्पेसी की 'बिलेनियर बॉय क्लब' से पहले आखिरी फिल्म 'बेबी ड्राइवर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन करीब 5.7 मिलियन डॉलर ( 39 लाख रुपए) की कमाई की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed