सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lowest Rating Films: आदिपुरुष से पहले इन फिल्मों को मिली सबसे कम रेटिंग, चौंका देगा लिस्ट का आखिरी नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Jun 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
These Movies Got Worst Ratings Before Adipurush From Himmatwala Desh Drohi Ram gopal Varma ki Aag Humshakals
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

प्रभास की आदिपुरुष का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि, रिलीज के बाद इस फिल्म की लगातार आलोचना हो रही है। फिल्म के वीएफएक्स से लेकर किरदारों के डायलॉग का जमकर विराध हो रहा है। खराब कंटेंट की वजह से फिल्म को रेटिंग भी काफी कम मिली है। फिल्म को शुरुआत में 5.7 रेटिंग मिली थी जो अब घटकर 4.2 हो गई है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आईएमडीबी पर सबसे कम रेटिंग मिली है।


Jeremy Renner: नहीं रहे 'अवेंजर्स' के 'हॉकआई'! जेरेमी रेनर के निधन की झूठी अफवाहों पर फूटा फैंस का गुस्सा

Trending Videos
These Movies Got Worst Ratings Before Adipurush From Himmatwala Desh Drohi Ram gopal Varma ki Aag Humshakals
देशद्रोही - फोटो : सोशल मीडिया
देश द्रोही

यह कमाल राशिद खान उर्फ केआरके की डेब्यू फिल्म थी। साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में केआरके की एक्टिंग देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया था। अभिनय के साथ फिल्म की कहानी में भी दम नहीं था। यही वजह है कि आईएमडीबी पर इसे महज 1.2 रेटिंग ही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Got Worst Ratings Before Adipurush From Himmatwala Desh Drohi Ram gopal Varma ki Aag Humshakals
राम गोपाल वर्मा की आग - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा की आग

राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड और साउथ के बड़े डायरेक्टरों में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ ऐसी भी फिल्में बनाईं हैं जिन्हें दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था। इन्हीं में से एक फिल्म राम गोपाल वर्मा की आग थी। कल्ट क्लासिक शोले को अपने अंदाज में बनाने में रामू बुरी तरह से फेल रहे थे। लोगों ने इस फिल्म को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे सितारों के बाद भी यह टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिर गई। आईएमडीबी पर भी इसे केवल 1.4 रेटिंग ही मिली है।

These Movies Got Worst Ratings Before Adipurush From Himmatwala Desh Drohi Ram gopal Varma ki Aag Humshakals
हिम्मतवाला - फोटो : सोशल मीडिया
हिम्मतवाला

इस लिस्ट में साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म हिम्मत वाला भी है। यह फिल्म 80 के दशक में इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म का रीमेक थी। हालांकि, साजिद उस तरह का जादू दर्शकों पर चलाने में नाकाम साबित हुए। अजय देवगन जैसा स्टार भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच सका। आईएमडीबी पर इस फिल्म को महज 1.7 रेटिंग मिल सकी है।

विज्ञापन
These Movies Got Worst Ratings Before Adipurush From Himmatwala Desh Drohi Ram gopal Varma ki Aag Humshakals
हमशकल्स - फोटो : सोशल मीडिया
हमशकल्स

हिम्मतवाला के बाद साजिद खान ने सैफ अली खान रितेश देशमुख के साथ मिलकर हमशकल्स बनाई थी। हालांकि, यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। लोगों को फिल्म की कहानी जरा भी पसंद नहीं आई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छी कमाई करने में विफल रही थी। आईएमडीबी पर भी फिल्म को 1.7 रेटिंग ही मिली है।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने सर्बिया में पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर सीरीज पर दिया नया अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed