फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1000 Crore Club: अब तक छह फिल्में ही पार कर सकीं 1000 करोड़ का आंकड़ा, इस मूवी ने लिया था सबसे कम समय

Thu, 28 Sep 2023 11:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
These Movies Included in 1000 Crore Club In Very Less Time Bahubali RRR KGF Jawan Pathaan
1000 करोड़ी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा के इतिहास में बहुत कम ही ऐसी फिल्मों का निर्माण हुआ है, जिन्होंने 1000 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत फिल्म दंगल ने की। वहीं, साउथ इंडस्ट्री में बाहुबली 2 ने यह क्लब शुरू किया। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 1000 करोड़ क्लब में इन फिल्मों को शामिल होने में कितना समय लगा।


Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा खुलासा, बताया किसने की ट्रेलर की परिकल्पना

These Movies Included in 1000 Crore Club In Very Less Time Bahubali RRR KGF Jawan Pathaan
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बाहुबली 2

बाहुबली 2 प्रभास के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। इस फिल्म से प्रभास पैन इंडिया स्टार बन गए थे। बाहुबली 2 का क्रेज उस समय इतना ज्यादा था कि फिल्म ने महज 10 दिनों में ही 1000 करोड़ के क्लब में जगह बना ली थी।

These Movies Included in 1000 Crore Club In Very Less Time Bahubali RRR KGF Jawan Pathaan
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर है। फिल्म में राम चरण और एनटीआर जूनियर ने लीड रोल निभाया था। भारत के साथ फिल्म ने विदेश में जमकर धमाल मचाया था। ऑस्कर में भी फिल्म अपना परचम लहराने में कामयाब रही थी। इस फिल्म को 1000 करोड़ की कमाई करने में 16 दिनों का समय लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Included in 1000 Crore Club In Very Less Time Bahubali RRR KGF Jawan Pathaan
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ 2

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म को हिंदी बेल्ट में जबर्दस्त सफलता मिली थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। 1000 करोड़ के क्लब तक पहुंचने में फिल्म को 16 दिन लगे थे।

विज्ञापन
These Movies Included in 1000 Crore Club In Very Less Time Bahubali RRR KGF Jawan Pathaan
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
जवान

शाहरुख खान की जवान इन दिनों बंपर कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक जमकर कलेक्शन किया है। यह किंग खान की इस साल की दूसरी फिल्म है, जिसने 1000 करोड़ के क्लब में जगह बनाई है। फिल्म ने 18 दिनों में इस यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले पठान यह कारनामा कर चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed