{"_id":"64426649a36c384dd10bbc50","slug":"these-stars-are-living-single-life-after-heartbreak-salman-khan-to-kangana-ranaut-2023-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Celebs: इश्क के मामले में नाकाम रहे ये बॉलीवुड सितारे, अब तक नहीं बसा पाए घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Celebs: इश्क के मामले में नाकाम रहे ये बॉलीवुड सितारे, अब तक नहीं बसा पाए घर
बॉलीवुड गलियारों से सितारों के ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आती रहती हैं। कभी किसी स्टार का नाम किसी और हसीना से तो, कभी किसी हसीना का नाम किसी और एक्टर से जुड़ता रहता है। इस इंडस्ट्री में स्टार्स को समय-समय पर अपने प्यार में भी परिवर्तन करते देखा जाता है। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने एक ब्रेकअप के बाद कई दफा दिल लगाने की कोशिश की लेकिन उनका दिल लगा नहीं। इसी का नतीजा है कि ये सितारे अब तक कुंवारे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर तब्बू तक का नाम शामिल है।
2 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'पंगा क्वीन' कंगना रनौत एक सेल्फमेड स्टार हैं। एक्ट्रेस, प्रोफेशनल जिंदगी में सफल रहने के बावजूद भी पर्सनल लाइफ में बेहद अनलकी रही हैं। फिलहाल, एकला चलो रे पॉलिसी के तहत जिंदगी में आगे बढ़ने वालीं कंगना का नाम अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के साथ जुड़ चुका है। कंगना कई दफा ऋतिक पर आरोप लगा चुकी हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस को शादी का भरोसा दिया था, लेकिन समय आने पर मुकर गए। दोनों का विवाद काफी बढ़ा और इससे कंगना इतनी आहत हुईं कि उन्होंने सिंगल रहना ही बेहतर समझा।
3 of 6
तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस तब्बू 52 साल की उम्र में भी पर्दे पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में 'भूल भूलैया 2' और 'दृश्यम 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता है। हालांकि, एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म 'भोला' पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं, तब्बू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम साउथ सुपरस्टार नागार्जुन से जुड़ा था। अफवाहें तो तमाम उठीं लेकिन तब्बू आज भी सिंगल ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने की हसीन और बेहतरीन अदाकारा रेखा की किस्मत भी सच्चे प्यार के मामले में बेहद खराब रही है। यूं तो एक्ट्रेस की हंसी के पीछे अनगिनत दर्द छिपे हैं। रेखा ने उम्र के जिस भी पड़ाव पर किसी को प्यार किया वह उनका साथ छोड़ता चला गया। तब्बू का नाम विनोद मेहरा से लेकर अमिताभ बच्चन तक से जुड़ चुका है। रेखा की शादी भी हुई, लेकिन यह एक हादसे के रूप में तब्दील हो गई। यूं तो रेखा को आज भी मांग में सिंदूर भरते देखा जाता है, लेकिन वह किसके नाम का सिंदूर मांग में सजाती हैं इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।
डीनो मोरिया आज पर्दे से पूरी तरह गायब हैं। हालांकि, एक समय पर उनका नाम 'राज' फिल्म से उनकी को-स्टार बिपाशा बसु संग जुड़ा था, जिसके चर्चे आज भी समय-समय पर होते रहते हैं। वहीं, समय बदलने के साथ डीनो का ध्यान बिपाशा से हटकर लारा दत्ता पर शिफ्ट हुआ। हालांकि, कहीं भी बात नहीं बन पाई और वह आज तक सिंगल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।