{"_id":"5aa6501e4f1c1bb6758b4e3e","slug":"this-is-why-virat-kohli-and-anushka-sharma-living-in-a-flat-on-rent-of-15-lakhs-per-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों किराए के घर में रहने को मजबूर हैं विराट कोहली, वजह अनुष्का या कुछ और....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों किराए के घर में रहने को मजबूर हैं विराट कोहली, वजह अनुष्का या कुछ और....
Mon, 12 Mar 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जैसे ही अपने घर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। 40वीं मंजिल पर मौजूद उनके इस घर से अरब सागर का शानदार और सुकूनभरा नजारा देखने को मिलता है। मगर यह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का 'अपना घर' नहीं है। दोनों ने इसे किराए पर ले रखा है।
2 of 5
anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल मुंबई के वर्ली में एक किराए के घर में रह रहे हैं। हर महीने वह 15 लाख रुपये का रेंट भी भर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी दावा है कि इस कपल ने पूरे दो साल के लिए इस फ्लैट का रेट एग्रिमेंट बनवाया है।
3 of 5
anushka sharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल जिस किराए के मकान में रह रहे हैं वह मुंबई के वर्ली में एनी बेसंट रोड पर है। 2675 वर्ग फुट का उनका यह डेरा लीजेंड इमारत की 40वीं मंजिल पर है। रेंट एग्रीमेंट के मुताबिक विराट कोहली ने सिक्योरिटी के तौर पर 1.5 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat Anushka
गौरतलब है कि दो साल पहले ही विराट कोहली ने 34 करोड़ रुपये का एक फ्लैट बुक किया है। यह फ्लैट उनके मौजूदा फ्लैट से चार गुना बड़ा है। हालांकि, वह इसमें अभी रह नहीं सकते क्योंकि यह निर्माणाधीन है और साल 2019 में उन्हें इसका पोजेशन मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
virat anushka
पिछले साल 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में दोनों ने रिसेप्शन पार्टी दी थी। सोशल मीडिया पर अक्सर इस कपल के रोमांस की झलक देखने को मिल जाती है। फिलहाल दोनों अपने-अपने काम से वक्त निकालकर एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।