जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। जाह्नवी के बचपन की तस्वीरों पर गौर करें तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने बचपन से अपनी मॉम श्रीदेवी को फॉलो किया है। तो चलिए #Throwbackthursday में आज हम बात करते हैं जाह्नवी कपूर की।
#Throwbackthursday मां श्रीदेवी की परछाई हैं जाह्नवी कपूर, इन तस्वीरों में पहचानना होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी कपूर के बचपन की कुछ फोटोज उनकी चाची महीप कपूर ने शेयर की हैं। फोटो में जाह्नवी कपूर के साथ संजय कपूर और महीप की बेटी शनाया नजर आ रही हैं।ये तस्वीर कहां की है इस बात की जानकारी तो फिलहाल नहीं है लेकिन इस तस्वीर में जाह्नवी और शनाया बहुत क्यूट लग रही हैं। बता दें जाह्नवी की चाची महीप कपूर अक्सर पुरानी यादों को ताजा करने वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on