{"_id":"65f272c1422f8050cc07418c","slug":"throwback-thursday-when-salman-khan-asked-yodha-actor-sidharth-malhotra-to-try-in-tv-deets-inside-2024-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब सिद्धार्थ को सलमान खान ने दी टीवी पर काम करने की सलाह, ऐसी थी अभिनेता की प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब सिद्धार्थ को सलमान खान ने दी टीवी पर काम करने की सलाह, ऐसी थी अभिनेता की प्रतिक्रिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म शेरशाह में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। वे जल्द ही फिल्म योद्धा में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वे इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। सिद्धार्थ की इस फिल्म की रिलीज से पहले आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको उनसे जुड़ा ही एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले सिद्धार्थ को करियर की शुरुआत में एक सुपरस्टार से टीवी में किस्मत आजमाने की सलाह मिली थी। यह सुझाव किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान ने दी थी।
3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया था कि वे सलमान खान से सबसे पहले उनके घर की पार्टी में मिले थे, जिसे उन्होंने बिग बॉस का एक सीजन खत्म होने के बाद आयोजित किया था। उस वक्त सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया था। वे अपने एक दोस्त के साथ उस पार्टी में शरीक होने गए थे। इस दौरान सलमान ने उनसे बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षात्कार के दौरान सिद्धार्थ ने बताया था, “वे नहीं जानता थे कि मैं कौन हूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या करता हूं। मेरे दोस्त ने उन्हें बताया कि मैं स्टूडेंट ऑफ द ईयर कर रहा हूं। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और उन्होंने मुझे टीवी में काम करने की सलाह दी।" सिद्धार्थ ने बताया कि मैंने उनकी टिप्पणी को सकारात्मक रूप से लिया और इससे मेरे आत्मविश्वास पर कोई असर नहीं पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।