बॉक्स ऑफिस पर एक ओर जहां पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'कुत्ते' फ्लॉप साबित हो गई है, तो साउथ की फिल्म 'थुनिवु' और 'वरिसु' की शानदार कमाई जारी है। इस सबके बीच बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' दस्तक देने वाली है, जो अपनी रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर रही है। ऐसे में अब 'कुत्ते' के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच 'पठान' से बॉलीवुड की साख बचाने की उम्मीद की जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रही किंग खान की 'पठान',साउथ की 'थुनिवु'-'वरिसु' का होगा पत्ता साफ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते
आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' मल्टीस्टारर होने के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल नहीं हो पाई है। ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत करने वाली 'कुत्ते' का प्रदर्शन अब घटता जा रहा है। गुरुवार को फिल्म ने 55 लाख रुपये का कारोबार किया है और ऐसे में 7 दिन में इसकी कुल कमाई 5.80 करोड़ रुपये हो पाई है।
Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' पर अनुराग ने ठोकी ताल, बोले, घोषणा कर दूं तो पैसे वालों की लाइन लग जाएगी
वरिसु
विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म को दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई यह फिल्म एक हफ्ते से पहले ही 100 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल हो गई थी। वहीं, फिल्म ने गुरुवार को 5.30 करोड़ रुपये कमाए और अब इसकी कमाई 132.10 करोड़ रुपये हो गई है।
Deepika Padukone: इसलिए ब्रह्मास्त्र से काटा गया दीपिका का स्पेशल अपीयरेंस, आइटम नंबर के आंकड़े हैरान कर देंगे
थुनिवु
अजीत की फिल्म 'थुनिवु' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर विजय की 'वरिसु' से हुई थी। फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन 'वरिसु' से पीछे है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 94.15 करोड़ रुपये हो गई है।
Salaar: प्रभास की 'सालार' के सेट से सामने आई नई तस्वीर, उत्साहित फैंस ने मेकर्स से टीजर पर मांगा अपडेट
वेड
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेड' भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है और इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को यानी 21वें दिन 60 लाख का कारोबार किया है। ऐसे में इसकी कमाई 50.58 करोड़ हो गई है।
Alec Baldwin: जेल जा सकते हैं एलेक बाल्डविन, 'रस्ट' के सेट पर गलती से सिनेमैटोग्राफर को लग गई थी गोली