बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स का मुद्दा काफी जोरों- शोरों से उठ रहा है। इस मामले में जब से दीपिका पादुकोण, सारा अली खान श्रद्धा कपूर का नाम आया है तभी से ये मामला और भी ज्यादा लाइमलाइट में आ गया है। जिसकी वजह से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को ड्रग एडिक्ट बताया जा रहा है। ऐसे में कई सेलेब्स बॉलीवुड का बचाव करने के लिए भी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने अपना ड्रग टेस्ट करवाया और रिपोर्ट भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है।
बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन देख इस अभिनेत्री ने कराया ड्रग टेस्ट, सोशल मीडिया पर साझा की रिपोर्ट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये अभिनेत्री हैं टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली टिया बाजपेयी। टिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड में ड्रग्स की बात सामने आने के बाद टिया ने खुद की छवि को पाक- साफ बताने के लिए अपना ड्रग टेस्ट करवाया है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। साथ ही टिया ने अपने साथी कलाकारों से भी ऐसा करने की अपील की है।
टिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में टिया कह रही हैं, 'इस वक्त मनोरंजन उद्योग को बदनाम किया जा रहा है, क्योंकि कुछ चुनिंदा लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। इसलिए मैंने अपना ड्रग टेस्ट करवाया है, जो नेगेटिव आया है। मैं आप सब लोगों से गुजारिश करूंगी कि सभी को एक रंग में ना रंगें। हम में से कुछ वाकई गंभीरता के साथ अपना काम करते हैं और वाकई बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।'
A post shared by Tia B. (@tiabajpai) on
आगे टिया कहती हैं, 'मैं अपने सभी साथी कलाकारों से गुजारिश करती हूं कि वे अपना ड्रग टेस्ट करवाएं और इसे सार्वजनिक कर दें। अपने परिवार, काम और फैंस के लिए इसे ट्वीट करें।' टिया की ये पहल स्वयं और फिल्म- टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए भी है। वो चाहती हैं कि कुछ लोगों की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री की छवि को खराब ना किया जाए।
गौरतलब है कि टिया बाजपेयी ने गायिका के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने 'घर की लक्ष्मी बेटियां' धारावाहिक से टेलीविजम में कदम रखा। टिया ने कुछ समय बाद विक्रम भट्ट की फिल्म हॉन्टेड 3डी से बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया था। वो आखिरी बार हेट स्टोरी 4 में पर्दे पर नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई थी।
पढ़ें: रकुल प्रीत सिंह ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, मीडिया ट्रायल से हुईं परेशान