फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रकुल प्रीत सिंह ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, मीडिया ट्रायल से हुईं परेशान

Sat, 26 Sep 2020 11:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 26 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Actress Rakul Preet Singh Moves Delhi High Court Seeking an Interim Direction To Media
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram/rakulpreet

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से ड्रग्स का एंगल सामने आया है तभी से बॉलीवुड में अफरा- तफरी मची हुई है। बॉलीवुड की बड़ी- बड़ी अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम इस मामले में जुड़ने से ये मामला और भी ज्यादा लाइम लाइट में आ गया है। वहीं अब ड्रग्स मामले में मीडिया ट्रायल से परेशान होकर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली उच्च न्यायाल की ओर रुख किया है।

Actress Rakul Preet Singh Moves Delhi High Court Seeking an Interim Direction To Media
Rakul Preet Singh - फोटो : ani

रकुलप्रीत सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दी है ताकि उत्तरदाताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए एक अंतरिम निर्देश दिया जा सके कि मीडिया उनके ड्रग केस से संबंधित किसी लेख को प्रकाशित या किसी भी कार्यक्रम को प्रसारित न करे।
 

Actress Rakul Preet Singh Moves Delhi High Court Seeking an Interim Direction To Media
rakul preet singh - फोटो : instagram

दरअसल कुछ दिन पहले अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय को एक निर्देश जारी करने की मांग की थी कि उनका नाम ड्रग्स मामले में लेने से रोका जाए। वहीं अब एक बार फिर से रकुल ने इस याचिका पर जोर देते हुए उच्च न्यायलय से इसमें अंतरिम निर्देश देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Rakul Preet Singh Moves Delhi High Court Seeking an Interim Direction To Media
rakul preet singh - फोटो : instagram

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने इससे पहले अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की उस याचिका पर केंद्र से जवाब भी तलब किया था।  जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले से उन्हें जोड़ने वाले कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने केंद्र, प्रसार भारती और प्रेस परिषद से अभिनेत्री रकुल की याचिका को अभिवेदन मानते हुए जल्द फैसला लेने को कहा। कोर्ट ने कहा कि उसे उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती से जुड़े मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में मीडिया संयम बरतेगा।

विज्ञापन
Actress Rakul Preet Singh Moves Delhi High Court Seeking an Interim Direction To Media
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI

बता दें कि एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में आज करिश्मा प्रकाश, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का बयान रिकॉर्ड किया है। साथ ही एक व्यक्ति क्षितिज प्रसाद से भी पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। क्षितिज को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed