{"_id":"5b49d36c4f1c1b45748b49fc","slug":"tiger-shroff-challenge-hrithik-roshan-body-building-exercise-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं टाइगर श्रॉफ, ये वीडियो मिस नहीं कर सकते आप...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं टाइगर श्रॉफ, ये वीडियो मिस नहीं कर सकते आप...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'बागी' और जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ आजकल हर युवा के लिए फिटनेस इंस्पिरेशन बन गए हैं। टाइगर श्रॉफ फिटनेस फ्रीक हैं और घंटो जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपना समय बिताते हैं। टाइगर ने कुछ घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डंबल उठाते हुए दिख रहे हैं।
2 of 4
tiger shroff
टाइगर की बॉडी देख आप भी उनकी फिटनेस के कायल हो जाएंगे। टाइगर ने अपना यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सुपरहीरो की तरह दिखने के लिए नए अवतार की जरूरत है। तैयारी शुरू हो चुकी है।' इस वीडियो में टाइगर ने हैशटैग भी लगाया है। उन्होंने अपने कैप्शन में #HrithikVsTiger लिखा है।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
3 of 4
tiger shroff
इस साल रिलीज हुई टाइगर की फिल्म बागी 2 ने जबरदस्त कमाई की थी। लोगों ने फिल्म में दिशा पाटनी के साथ उनकी लव केमेस्ट्री के अलावा टाइगर का एक्शन भी खूब पसंद किया। इसके बाद टाइगर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी होने के करार पर है। ये फिल्म इसी साल 23 नंवबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tiger Shroff
बता दें इसी फिल्म के लिए टाइगर जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं। अपनी बॉडी और एक्शन सीन के अलावा, टाइगर को उनके डांसिंग स्किल्स के लिए भी जाना जाता है। टाइगर ने बॉलीवुड में साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से एंट्री की थी। इस फिल्म में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था इसके बाद टाइगर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।