{"_id":"5ba74d46867a55019d6177af","slug":"tiger-zinda-hai-song-swag-se-swagat-clock-fastest-600-million-views-on-youtube","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के 'SWAG SE SWAGAT' के दीवाने हुए फैंस, भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हुआ रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के 'SWAG SE SWAGAT' के दीवाने हुए फैंस, भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
swagat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का गाना 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में रहा है। इस गाने की काफी तारीफ की गई। अब इस गाने के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जो बिग बॉस 12 में बिजी सलमान के चेहरे पर खुशी ला देगा।
tiger zinda hai
यह गाना लोगों में इतना लोकप्रिय हुआ कि 6 महीने में ही इस गाने को देखने वालों की संख्या 600 मिलियन से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही ये गाना भारत का सबसे ज्यादा सुने जाने वाला गाना बन गया है। इस गाने में कटरीना कैफ शानदार मूव्स करते नजर आ रही हैं तो वहीं सलमान खान का SWAG और टशन देखने लायक है।
tiger zinda hai
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' 21 नवंबर को रिलीज किया गया था। म्यूजिक डायरेक्टर विशाल और शेखक के इस गाने की लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखी है जबकि आवाज विशाल ददलानी और नेहा भसिन की है।
यहां देखें गाना
यहां देखें गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Swag Se Swagat
बता दें कि टाईगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है और इसमें सलमान खान और कटरीना कैफ काफी सालों बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री गाने में काफी शानदार लग रही है।
विज्ञापन
tiger zinda hai
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही थी।