सब्सक्राइब करें

संसद के बाहर ट्रोल होने पर सांसद नुसरत जहां बोलीं, 'उनका शुक्रिया.. जिन्होंने ऐसा कमेंट किया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 29 May 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
tmc newly MP nusrat jahan react to trollers for trolling her bold photos
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : social media

17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। इनमें से दो हैं बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियां मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां। दोनों ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़कर बड़ी जीत हासिल की। दोनों ही सांसद इन दिनों दिल्ली में हैं। बीते दिनों दोनों पहली बार संसद पहुंचीं तो उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। लेकिन इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

Trending Videos
tmc newly MP nusrat jahan react to trollers for trolling her bold photos
नुसरत जहां - फोटो : instagram

अब इसे लेकर पहली बार नुसरत जहां ने बयान दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए नुसरत ने ट्रोलिंग के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है। मेरा मानना है कि लोग आपको पसंद करते हैं, इसलिए ट्रोल करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
tmc newly MP nusrat jahan react to trollers for trolling her bold photos
Nusrat Jahan - फोटो : social media

नुसरत जहां ने बातचीत में आगे कहा, 'मेरी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जब लोग आपको पसंद करते हैं तभी वो आपके बारे में बात करते हैं, आप पर अपना टाइम खर्च करते हैं। ये अच्छा है।'

tmc newly MP nusrat jahan react to trollers for trolling her bold photos
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : Twitter

बीते दिनों सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गई थीं। कपड़ों और तस्वीर के लिए दिए गए पोज पर कुछ लोग आपत्ति जताई थी। एक यूजर ने लिखा- बशीरहाट के लोगों शर्म करो शर्म। ऐसी औरत को चुनकर तुमने संसद का मजाक उड़ाया है।
 



 

विज्ञापन
tmc newly MP nusrat jahan react to trollers for trolling her bold photos
Nusrat Jahan - फोटो : social media

एक यूजर ने लिखा- ये देश की संसद है या फैशन शो? कई यूजर्स ने तो दोनों अभिनेत्रियों को कपड़े पहनने की भी सलाह भी दी थी। एक ने लिखा- संसद फोटो स्टूडियो नहीं है। जरा फॉर्मल कपड़े पहनना शुरू कीजिए। 
 



 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed