अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में उमड़ पड़ा था पूरा बॉलीवुड
अभिषेक बच्चन के जन्मदिन और सोनाली बेंद्रे का कैंसर डे पर भावुक पोस्ट, ये हैं बॉलीवुड की पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाह की कार का पंजाब में हुआ एक्सीडेंट
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ है। जानकारी के मुताबिक बादशाह पंजाब में फिलहाल एक फिल्म का शूट कर रहे हैं। ऐसे में शूट के रास्ते में ही ये एक्सीडेंट हुआ। हालांकि बादशाह के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है कि बादशाह सुरक्षित हैं।
पढ़ें: बादशाह की कार का पंजाब में हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची रैपर की जान
कुणाल कामरा के समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप
बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए, हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में अब अनुराग ने कुणाल कामरा के विवाद को लेकर इंडिगो एयरलाइन्स पर निशाना साधा है। अनुराग का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें: कुणाल कामरा के समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप, इंडिगो एयलाइंस का किया विरोध
कपूर खानदान के इस अभिनेता ने लिए सात फेरे
करिश्मा कपूर-करीना कपूर के कजिन और अभिनेता अरमान जैन शादी के बंधन में बंध गए हैं। अरमान ने अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए। कपूर खानदान की इस शाही शादी में फिल्म, बिजनेस सहित तमाम क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान अंबानी परिवार से लेकर बच्चन परिवार तक नजर आया।
पढ़ें: कपूर खानदान के इस अभिनेता ने लिए सात फेरे, अंबानी-बच्चन परिवार समेत पहुंचीं कई हस्तियां
कैंसर के दौरान ऐसा महसूस करने लगी थीं सोनाली बेंद्रे
'विश्व कैंसर दिवस' चार फरवरी को मनाया जाता है। बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जो कैंसर जैसी खरतनाक बीमारी की वजह से अलवीदा कह चुके हैं जबकि बहुत से ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने कैंसर से जंग जीती। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी बॉलीवुड के उन्हीं कलाकारों में से एक हैं। वह साल 2018 में कैंसर से पीड़ित थीं। 'विश्व कैंसर दिवस' पर सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा की है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
पढ़ें: कैंसर के दौरान ऐसा महसूस करने लगी थीं सोनाली बेंद्रे, 'विश्व कैंसर दिवस' पर बयां किया दर्द