{"_id":"5ef07b598ebc3e43156ff6ac","slug":"tom-alter-birthday-special-known-unknown-facts-about-his-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजेश खन्ना से प्रेरित होकर अभिनेता बने थे टॉम ऑल्टर, सचिन तेंदुलकर का लिया था पहला टीवी इंटरव्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजेश खन्ना से प्रेरित होकर अभिनेता बने थे टॉम ऑल्टर, सचिन तेंदुलकर का लिया था पहला टीवी इंटरव्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 22 Jun 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टॉम ऑल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार टॉम ऑल्टर का जन्मदिन 22 जून को होता है। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया था। विदेशी दिखने वाले टॉम ऑल्टर असल में भारतीय मूल के थे। टॉम ऑल्टर का जन्म 22 जून साल 1950 को देहरादून के मसूरी में हुआ था। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
टॉम ऑल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉम ऑल्टर ने अपने पूरे फिल्मी सफर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने बंगाली, आसामी, गुजराती, तेलुगू और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम किया। टॉम ऑल्टर ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1976 में आई रामानंद सागर की फिल्म चरस से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार कलाकार और निर्देशकों के साथ काम किया।
3 of 5
टॉम ऑल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉम ऑल्टर के अभिनय की शुरुआत करने वजह भी काफी दिलचस्प है। उन्हें हिंदी फिल्में देखने का शौक था। एक बार वह अपने किसी दोस्त के साथ राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म आराधा देखने गए। इस फिल्म में राजेश खन्ना के अभिनय ने टॉम ऑल्टर काफी प्रेरित किया और उन्होंने पुणे के एफटीआईआई में दाखिला लेने का फैसला किया। वरना वह इससे पहले हरियाणा के एक स्कूल में अध्यापक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टॉम ऑल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉम ऑल्टर ने भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म में भी काम किया था। वह साल 1977 में शतरंज के खिलाड़ी फिल्म में नजर आए थे। सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंशी प्रेम चंद की लघुकथा पर आधारित थी। टॉम ऑल्टर की शानदार फिल्में क्रांति, गांधी, राम तेरी गंगा मैली, देश-परदेश, सलीम लंगड़े पे मत रो, कर्मा, परिंदा, आशिकी, जुनून, परिंदा, वीर-जारा, मंगल पांडे थीं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर, टॉम अल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी जिंदगी के आखिरी समय में वह थियेटर से जुड़े रहे। टॉम ऑल्टर थियेटर के क्षेत्र का भी बड़ा नाम बनकर उभरे। विदेशी परिवार में पले-बड़े होने के बावजूद उनकी हिंदी और ऊर्दू भाषा काफी साफ थी। वहीं यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का टीवी के लिए पहला इंटरव्यू लेने वाली शख्स भी टॉम ऑल्टर ही हैं। उस समय सचिन अपने करियर की शुरुआत में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।