फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: कंगना के बॉडीगार्ड पर लगा यौन शोषण का आरोप और सुष्मिता सेन जल्द बनने वाली हैं बुआ

Sat, 22 May 2021 09:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 22 May 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
top news Kangana Ranaut bodyguard accused of sexual exploitation and Sushmita Sen going to be bua
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में एक ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद हेगड़े पर मामला दर्ज किया है। खबरों की मानें तो 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता पिछले साल जून में एक फिल्म शूटिंग के दौरान कुमार हेगड़े से मिली थी। पुलिस आरोपी पर भारतीय दंड कानून सहित धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।



शिकायत में महिला ने बताया कि उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया लेकिन कुमार हेगड़े ने इसके लिए मजबूर किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुमार हेगड़े ने यह कहते हुए 50 हजार रुपये उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने घर जाना है। तब से वह उसके संपर्क में नहीं है।

 

एफआईआर: कंगना रणौत के बॉडीगार्ड पर लगा यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
top news Kangana Ranaut bodyguard accused of sexual exploitation and Sushmita Sen going to be bua
चारु असोपा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी अदाकारा चारु असोपा सोशल मीडिया पर खूब रहती हैं। चारु असोपा आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब चारु असोपा के फैंस के एक खुशखबरी है। खबर है कि चारु असोपा और राजीव सेन अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। आज ही के दिन 27 साल पहले दुनिया को पहली इंडियन मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन मिली थी। इसी दिन उनकी भाभी चारु असोपा ने अपने फैंस के साथ प्रेंग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। चारु ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर इस खबर का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने फैंस का आशीर्वाद भी मांगा है। वीडियो शुरू होते ही चारु असोपा अपनी फेवरेट खट्टे आम की कैंडी फैंस को दिखा रही हैं। चारु कहती हैं कि उनसे बहुत समय से पूछा जा रहा था कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं और अब वह एक खास खबर सभी के साथ शेयर करना चाहती हैं। चारु कहती हैं, 'मुझे पता है कि इतनी जल्दी यह सारी बातें लोगों को नहीं बतानी चाहिए लेकिन यह समय मेरे लिए बहुत ही खास है। मेरे शरीर और मूड में कई बदलाव हो रहे है।'


खुशखबरी: सुष्मिता सेन जल्द बनने वाली हैं बुआ, भाभी चारु असोपा ने वीडियो साझा कर फैंस से मांगा आशीर्वाद
top news Kangana Ranaut bodyguard accused of sexual exploitation and Sushmita Sen going to be bua
आदित्य नारायण-अमित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे और रियलिटी शो के होस्ट आदित्य नारायण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों आदित्य मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को होस्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस शो के एक खास एपिसोड में दिग्गज गायक किशोर कुमार को श्रद्धाजंलि दी गई। हालांकि दर्शकों को ये एपिसोड बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। शो में खास मेहमान बनकर आए किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस एपिसोड की आलोचना की थी। अब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस विवाद पर चुटकी ली है। इंडियन आइडल 12 के नए एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में होस्ट आदित्य नारायण, अमित कुमार की बात का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते इंडियन आइडल के मंच पर कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रूप कुमार राठौड़ मेहमान के रूप में आने वाले हैं। ऐसे में कुमार सानू से सवाल करने में आदित्य नारायण ने अमित कुमार पर तंज कस दिया है।

इंडियन आइडल 12: आदित्य नारायण ने किशोर कुमार के बेटे अमित का उड़ाया मजाक, कुमार सानू ने दी ये प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
top news Kangana Ranaut bodyguard accused of sexual exploitation and Sushmita Sen going to be bua
लेडी गागा - फोटो : Social media

फिल्म इंडस्ट्री से अकसर ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसे सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। खासकर जब बात हॉलीवुड की हो तो ऐसे मामले अधिक ही देखने को मिलते हैं। कई बार ऐसे आरोप सामने आए हैं कि फिल्मों या गानों के लिए किसी को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। इंडस्ट्री में आमतौर पर ऐसा महिला कलाकारों के साथ ज्यादा देखा जाता है। उन्हें प्रोजेक्ट की लालच देकर इसका शिकार बनाया जाता है। कई बार ये रजामंदी तो कई बार जबरन भी किया जाता है, जिसकी खबरें लगातार छपती रही हैं। लेकिन जब ऐसी घटना किसी मशहूर या दिग्गज कलाकार के साथ हो जाए तो दुनिया चौंक जाती है। अब हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि एक म्यूजिक प्रोड्यूसर ने 19 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थीं। उनका सनसनीखेज बयान सामने आते ही हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

खुलासा: 19 साल की उम्र में यौन शोषण के बाद गर्भवती हो गई थीं लेडी गागा, अब रो-रोकर बताई आपबीती

विज्ञापन
top news Kangana Ranaut bodyguard accused of sexual exploitation and Sushmita Sen going to be bua
संयुक्ता हेगड़े - फोटो : Instagram
देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। आम से लेकर खास तक सभी इस वायरस की चपेट में आ जा रहे हैं। हाल ही में कन्नड़ और तमिल फिल्म की अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े भी कोरोना संक्रमित हो गईं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करके दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने माता पिता के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी साझा की। संयुक्ता के इस पोस्ट पर लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


कोरोना: संक्रमित हुईं अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े, सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed