फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' का हुआ बुरा हाल, 'बड़े मियां छोटे मियां' भी नहीं दिखा सकी कमाल

Wed, 08 May 2024 10:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 08 May 2024 10:42 AM IST
सार

सिनेमाघरों में फिल्मों को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब बॉक्स ऑफिस पर दो ही फिल्में अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' लगी हुई है। ये फिल्में भी कुछ खास कमला नहीं दिखा पा रही है।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Bade Miyan Chote Miyan and Ajay Devgn Film Maidaan Total Earnings and Occupancy
बड़े मियां छोटे मियां, मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों बिल्कुल भी रौनक देखने को नहीं मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों का बुरा हाल हुआ पड़ा है। टिकट खिड़की पर बीते कई हफ्तों से कोई भी फिल्में दमदार कलेक्शन नहीं कर सकी हैं। कई फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है। सिनेमाघरों में ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब बॉक्स ऑफिस पर दो ही फिल्में अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' लगी हुई है। ये फिल्में भी कुछ खास कमला नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा...

Tuesday Box Office Collection Bade Miyan Chote Miyan and Ajay Devgn Film Maidaan Total Earnings and Occupancy
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। अक्षय और टाइगर के अलावा अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। 

Shekhar Suman: BJP में शामिल होते ही बदले शेखर के सुर, कंगना की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा-यह मेरा फर्ज है

Tuesday Box Office Collection Bade Miyan Chote Miyan and Ajay Devgn Film Maidaan Total Earnings and Occupancy
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रही है। फिल्म ने 26वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने 27वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 64.30 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Bade Miyan Chote Miyan and Ajay Devgn Film Maidaan Total Earnings and Occupancy
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान

शैतान के बाद ईद के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' अब तक अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त है। ये फिल्म फुटबॉल से भारतीय इतिहास बदलने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। अजय देवगन ने फिल्म में सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Bade Miyan Chote Miyan and Ajay Devgn Film Maidaan Total Earnings and Occupancy
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' अब तक 59 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 27वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये बटोरे हैं। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 49.40 करोड़ रुपये हो गई है।

Fahadh Faasil: ‘आवेशम’ के डॉन फहद फाजिल करेंगे हिंदी फिल्मों का रुख! करण जौहर से है याराना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed