पोन्नियन सेल्वन, गॉडफादर, विक्रम वेधा और गुडबाय सिनेमाघरों में इन दिनों ये फिल्में चल रही हैं। जिनमें से पोन्नियन सेल्वन ने बढ़िया शुरुआत के साथ ठीक-ठाक कमाई की है। वहीं गॉडफादर, गुडबाय और विक्रम वेधा का बुरा हाल है। ये तीनों फिल्में टिकट खिड़की पर फेल साबित होती नजर आ रही हैं। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में हम आपको इन फिल्मों के हर दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों के क्या हाल रहे।
Box Office Report: फीकी पड़ी पीएस-1 की चमक, बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडफादर' और 'गुडबाय' फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोन्नियन सेल्वन
फिल्म ने वीकएंड पर छुट्टी का फायदा उठाते हुए देश भर में बेहतर प्रदर्शन किया था। लेकिन सोमवार से ही फिल्म के कलेक्शन में फिर गिरावट देखने को मिली। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को देशभर में महज चार करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब पोन्नियन सेल्वन का कुल कलेक्शन देश भर में 224.50 करोड़ पर पहुंच गया है।
PS-1 Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी पीएस-1 की चमक, मंगलवार को हुई महज इतनी कमाई
गॉडफादर
चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' अब फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच चुकी है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई है जिसकी वजह से फिल्म की अब तक की कमाई काफी कम रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को फिल्म की कमाई घटकर महज 2.35 करोड़ रह गई। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 65.56 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि इस फिल्म से सलमान खान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है लेकिन उनका डेब्यू फीका ही रहा।
Godfather Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची गॉडफादर, नहीं चला चिरंजीवी-सलमान का जादू
विक्रम वेधा
वॉर के बाद विक्रम वेधा से ऋतिक ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। लेकिन उनकी यह फिल्म संतोषजनक कमाई करने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म के 12वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ गए हैं। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपये हुआ है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 71.78 करोड़ रुपये हो गई है।
गुडबाय
अमिताभ बच्चन की गुडबाय भी सिनेमाघरों में फेल नजर आ रही है। शुरुआत से ही धीमी रफ्तार से चल रही फिल्म का बजट निकाल पाना भी बहुत मुश्किल है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पांचवें दिन यानि मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा है। गुडबाय की कुल कमाई 4.96 करोड़ रुपये हो गई है।