{"_id":"5c387bccbdec22732c13e906","slug":"uri-and-the-accidental-prime-minister-box-office-prediction-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'उरी' और 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' हुई रिलीज, पहले दिन इतने करोड़ का रहा बिजनेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'उरी' और 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' हुई रिलीज, पहले दिन इतने करोड़ का रहा बिजनेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 11 Jan 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Uri and The Accidental Prime Minister
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्मों ने दस्तक दी, जो रिलीज से पहले काफी चर्चा में रहीं। विक्की कौशल की फिल्म उरी और अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। दोनों ही फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं।
2 of 5
the accidental prime minister
- फोटो : twitter
अनुपम खेर की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित है। रिलीज के साथ ही द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के कलेक्शन को लेकर भी चर्चा हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म से जुड़े विवादों का काफी फायदा मिल सकता है।
3 of 5
the accidental prime minister
- फोटो : instagram
विवादों में आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को देखने का उत्साह बढ़ा है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर भी अच्छा असर देखने को मिल सकता है। वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, पहले दिन फिल्म 3-4 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
uri
- फोटो : instagram
उरी फिल्म साल 2016 को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित फिल्म है। 18 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के कैंप पर पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों ने हमला किया था, इस हमले का बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। यह फिल्म उनकी कहानी कहती है। उरी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
विज्ञापन
5 of 5
uri
- फोटो : instagram
फिल्म में विक्की कौशल एक सैनिक के किरदार में हैं तो वहीं यामी गौतम इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। अब नजरें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर है। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म के बारे में अनुमान है कि पहले दिन 3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।