{"_id":"5d5f38948ebc3e6c7d0339e9","slug":"vaani-kapoor-birthday-special-and-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में आने से पहले होटल में काम करती थी ये एक्ट्रेस, तीन फिल्मों से मचा चुकी है तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में आने से पहले होटल में काम करती थी ये एक्ट्रेस, तीन फिल्मों से मचा चुकी है तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vaani kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर के खाते में बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद भी वो बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुई हैं। वाणी बॉलीवुड के साथ तमिल भाषा में फिल्म कर चुकी हैं। वाणी का जन्म 23 अगस्त, 1988 को दिल्ली में हुआ। आज वाणी कपूर का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ अनकही बातें।
2 of 5
vaani kapoor
- फोटो : Social Media
वाणी के पिता नहीं चाहते थे कि वो एक्ट्रेस बने। उनके पिता शिव कपूर दिल्ली में ही फर्नीचर एक्सपोर्ट का काम करते हैं। साथ ही वो एक एनजीओ भी चलाते हैं। वाणी की मां, डिम्पी कपूर पहले स्कूल टीचर थीं लेकिन अब वो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं। वाणी की बड़ी बहन नुपुर शादी के बाद हॉलैंड सेटल हो चुकी हैं।
3 of 5
Vaani Kapoor
- फोटो : Social Media
वाणी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता का मानना था कि लड़कियों की जल्दी शादी हो जानी चाहिए। उनका जल्दी घर बसा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी सिर्फ 18 साल की उम्र में हो गई थी लेकिन वाणी ऐसा नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता वाणी के मॉडल बनने के खिलाफ थे लेकिन उनकी मां ने उनका साथ दिया और पापा को मनाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vaani Kapoor
उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से टूरिज्म में बैचलर डिग्री पूरी की। टूरिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप की। बाद में आईटीसी होटल में भी कई दिन काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
vaani kapoor
उन्होंने होटल में काम करने के बाद मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। वाणी की अभी तक तीन फिल्में ही रिलीज हुई हैं लेकिन उनका कद किसी सुपरहिट एक्ट्रेस से कम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।