{"_id":"5b2780ec4f1c1b6d4d8b7124","slug":"varun-dhawan-reached-saloon-during-sui-dhaga-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा का ऑनस्क्रीन पति 'सुई धागा' लेकर नाई की दुकान पर पहुंचा और...प्रमोशन के लिए ये कर बैठा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा का ऑनस्क्रीन पति 'सुई धागा' लेकर नाई की दुकान पर पहुंचा और...प्रमोशन के लिए ये कर बैठा
Mon, 18 Jun 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यकीन मानिए, ट्रस्ट वरुण धवन अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए कई शानदार आइडियाज ले कर आते है। भारत के सबसे हॉट युवा सुपरस्टार ने सुई धागा के अपने लुक को प्रचारित करने के लिए एक स्थानीय नाई के दुकान पहुंच गए। वरुण मुंबई में सुई धागा के शूट के आखिरी चरण को पूरा कर रहे हैं और फिल्म के मौजी लुक के लिए उन्हें इस काम में शामिल होना पड़ा। एक सूत्र के मुताबिक, वरुण के चेहरे पर दाढ़ी थी और उन्हें इसे हटवाना था और सिर्फ मूंछ रखना था। इसके लिए उन्होंने स्थानीय नाई के दुकान में जाने का फैसला किया।
2 of 4
सूत्र ने बताया कि वरूण मुंबई के पश्चिमी उपनगर के 'भारत सैलून' नामक स्थानीय नाई की दुकान तक गए। नाई अपने सैलून में सुपरस्टार को देखकर आश्चर्यचकित था और सुपरस्टार को सुई धागा के लिए लुक देना उसके लिए सपना सच होने जैसा था। वरुण ये देखी कर खुश हुए कि कैसे उस बार्बर ने कुशलतापूर्वक काम किया। वरुण ने अपनी फिल्म के लिए सही लुक देने के लिए बार्बर का धन्यवाद किया।
3 of 4
यशराज फिल्म की सुई धागा 2018 की सबसे उम्मीद भरी फिल्मों में से एक बन गई है। यह दो सबसे बड़े सुपरस्टार और पावरहाउस कलाकार वरुण और अनुष्का शर्मा की अदाकारी से सजी हुई फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक-निर्देशक-निर्माता शरत कटारिया और दम लगा के हइशा फेम मनीष शर्मा को दोबारा एक साथ ले कर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
28 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार, सुई धागा आत्मनिर्भरता के माध्यम से सम्मान और प्रेम भरे जीवन की कहानी है और भारत में महात्मा गांधी के मेक इन इंडिया विचारधारा से प्रेरित है, जिसकी वकालत भारत सरकार भी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।