{"_id":"5b275c214f1c1b694d8b701c","slug":"this-is-what-anand-ahuja-gifted-sonam-kapoor-on-her-birthday-in-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंदन में पति ने सोनम को दिया ऐसा तोहफा, सुनते ही बोल उठेंगे, 'ऐसा कौन करता है?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंदन में पति ने सोनम को दिया ऐसा तोहफा, सुनते ही बोल उठेंगे, 'ऐसा कौन करता है?'
Mon, 18 Jun 2018 02:59 PM IST
Prateek Ranjan
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prateek Ranjan
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गिफ्ट' शब्द सुनते ही मन में जूलरी, कपड़े, गैजेट, कार या प्रॉपर्टी का ख्याल दिमाग में आता है। आमतौर पर तोहफे में लोग ऐसी चीज देना पसंद करते हैं जो ताउम्र संभालकर रखी जा सके। पर शायद आनंद आहूजा ऐसा नहीं सोचते।
sonam kapoor at cannes 2018
9 जून को सोनम कपूर ने अपना 33वां बर्थ डे मनाया। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। लिहाजा, पति आनंद आहूजा ने उसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह सोनम को लेकर लंदन गए। उनकी बहन और सहेलियों को भी बुलाया। फिर सबने नए बंगले में जमकर पार्टी की।
sonam kapoor and anand ahuja
आनंद आहूजा ने सोनम कपूर के खास तोहफा भी दिया। उन्होंने अपनी पत्नी को मशहूर गायिका बियॉन्से नॉलेस और उनके रैपर पति जे जी के कॉन्सर्ट के टिकट्स गिफ्ट किए। सोनम कपूर को जब पति ने ऐसा तोहफा दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह पोस्ट किया ...
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor
सोनम कपूर के जन्मदिन के जश्न में रिया कपूर, शहला खान और संयुक्ता नायर मौजूद थीं। उन्होंने स्वरा भास्कर को भी पार्टी में बुलाया था, मगर वह लंदन नहीं जा सकीं। वहीं, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान ने कुछ दिन बाद सोनम के साथ ब्रिटेन में मौज मस्ती की। यही नहीं भाई अर्जुन कपूर भी सोनम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
sonam kapoor
सोनम कपूर फिलहाल लंदन में हैं। यहां उनके बड़े पापा बोनी कपूर और बहनें जाह्नवी,खुशी और अंशुला भी मौजूद हैं। लंदन की ट्रिप से लौटकर सोनम कपूर फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दलकीर सलमान नजर आएंगे।