करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और वेब सीरीज 'पर्मानेंट रूममेट्स' से फेमस होने वाले सुमीत व्यास और अभिनेत्री एकता कौल के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी है। सुमीत व्यास और एकता कौल पैरेंट्स बन गए हैं। एकता ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की है।
'वीरे दी वेडिंग' के एक्टर सुमीत व्यास के घर गूंजीं किलकारियां, पत्नी एकता ने दिया बेटे को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुमीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'बेटा हुआ है.. उसे वेद बुलाया जाएगा। मम्मी और पापा बेहद खुश हैं और बच्चे को हर थोड़ी देर पर प्यार कर रहे हैं।' तमाम मशहूर हस्तियों जैसे गजराज राव, निमरत कौर, मिथिला पालकर ने दोनों को बधाई दी है।
A post shared by Sumeet (@sumeetvyas) on
सुमीत और एकता सितंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। सुमीत और एकता ने कश्मीरी रीति रिवाजों के साथ कश्मीर में शादी की थी। सुमीत और एकता लंबे समय से एक-दूसरे काे डेट कर रहे थे। शादी से पहले वेडिंग कार्ड की भी तस्वीरें सामने आई थीं।