फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky-Sara: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' से धमाल मचाने को तैयार विक्की-सारा! इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Sun, 14 May 2023 05:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 14 May 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal and Sara Ali Khan starrer Film Zara Hatke Zara Bachke Trailer to release on 15 may 2023
विक्की-सारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के रिलीज डेट टलते ही इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी थी। हालांकि, तब फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। अब फिल्म ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है।

Vicky Kaushal and Sara Ali Khan starrer Film Zara Hatke Zara Bachke Trailer to release on 15 may 2023
विक्की-सारा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ से पहली बार विक्की कौशल और सारा अली काम स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। जब फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा हुई थी, तो मेकर्स ने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया था। फैंस द्वारा कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म का नाम ‘लुका छुपी 2’ होने वाला है, लेकिन अब विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म का नाम ‘जरा हटके जरा बचके’ बताया है।

Vicky Kaushal and Sara Ali Khan starrer Film Zara Hatke Zara Bachke Trailer to release on 15 may 2023
विक्की और सारा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म से विक्की और सारा की कई सारी तस्वीरें देखी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘रोमांटिक? या ड्रामेटिक? क्या लगता है आपको, कैसी होने वाली है हमारी कहानी?’ गौरतलब है कि यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी  होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 15 मई को रिलीज किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal and Sara Ali Khan starrer Film Zara Hatke Zara Bachke Trailer to release on 15 may 2023
विक्की और सारा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की के सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साझा करते ही फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘विक्की भाई की फिल्म सुपरहिट होने वाली है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नई हिट जोड़ी स्क्रीन पर आने वाली है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘गाना तो बेहद कमाल का हो रहा है। पूरा ट्रैक कब आएगा।’

Ram Charan-Upasana: एग फ्रीज करवाने का फैसला बहुत पहले ही ले चुके थे राम चरण और उपासना, वजह का किया खुलासा

 

विज्ञापन
Vicky Kaushal and Sara Ali Khan starrer Film Zara Hatke Zara Bachke Trailer to release on 15 may 2023
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि विक्की और सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आने वाले हैं। इसके बाद अभिनेता ‘पाइपलाइन’ में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Bobby Deol: बॉबी देओल ने किया खुलासा बेटे आर्यमान और धरम बनेंगे एक्टर, ' लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed